{"_id":"63f3b9b74793399a860fe0dc","slug":"bhojpuri-cine-star-akshara-singh-rocked-the-national-unity-festival-pratapgarh-news-c-3-1-61226-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: राष्ट्रीय एकता महोत्सव में भोजपुरी सिने स्टार अक्षरा सिंह ने मचाया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: राष्ट्रीय एकता महोत्सव में भोजपुरी सिने स्टार अक्षरा सिंह ने मचाया धमाल
Mon, 20 Feb 2023 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Mon, 20 Feb 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
स्थानीय बाबा धाम में आयोजित तीन दिवसीय 28वें राष्ट्रीय एकता महोत्सव का धूमधाम से समापन हुआ। महोत्सव के अंतिम दिन भोजपुरी सिने स्टार अक्षरा सिंह ने जमकर धमाल मचाया। पार्श्व गायक रवि त्रिपाठी समेत प्रदेश भर से आए कलाकारों ने मयूर नृत्य, शिव महिमा, फूलों की होली आदि कार्यक्रमों से दर्शकों का मन मोह लिया।
बाबा घुइसरनाथ धाम में महोत्सव के आखिरी दिन सांस्कृतिक मंच पर भोजपुरी सिने स्टार अक्षरा सिंह ने मंच संभालते ही भोजपुरी में दर्शकों से हालचाल पूंछा। इसके बाद उन्होंने माइक संभाला और सारी दुनिया के सिर पर है तेरा हाथ ओ बाबा से कार्यक्रम की शुरुआत की।
गंगा जलवा, बेल पतिया, भंगवा चढ़ाई के तथा सब आंसू ही देते हैं, मेरी मइया तू मुझको रुलाना न सुनाकर दर्शकों को भावविभोर किया। इसके बाद अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने भोजपुरी गीत प्रस्तुत किए। सोचले रहली वैसे पियवा मोर बानी, सांवर न गोर बानी हो आदि गीत सुनाए तो दर्शक बेकाबू हो उठे और नाचने लगे। अक्षरा ने करीब ढाई घंटे तक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
इसके पश्चात मंच पर पाश्र्व गायक रवि त्रिपाठी ने अपने गीतों से समा बांध दिया। उन्होंने नमो नमो, नमो नमो तू विघ्नहर्ता तू सृष्टिकर्ता, हर शंभू हर शंभू हर शंभू हर, बम बोल बम बोल आदि गीत सुनाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके पश्चात संस्कृति विभाग की ओर से आए कलाकारों ने राजस्थान, पंजाब, महाराष्ट्र के लोकगीत प्रस्तुत कर देश की संस्कृति से रूबरू कराया। शिप्रा श्रीवास्तव की टीम ने शिव महिमा, फूलों की होली, शिव तांडव आदि का मनमोहक प्रस्तुतीकरण किया।
वहीं शिप्रा ने रेलिया बैरन पिया को लिए जाय रे प्रस्तुत किया। निधि श्रीवास्तव, मयूरी, प्रियंका, राजश्री, पूर्णिमा आदि कलाकारों ने भी लोक गीत व नृत्य से वाहवाही बटोरी। संचालक राजेंद्र विश्वकर्मा की कामेडी ने भी दर्शकों को खूब हंसाया। कार्यक्रम के दौरान विधायक मोना के पुत्र राघव मिश्र का गीत सुनकर अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने उनकी सराहना की। जब दर्शक कार्यक्रम देख बेकाबू होने लगे तो राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी भीड़ के बीच जाकर बैठकर गए।
राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, विधायक आराधना मिश्रा मोना, एआईएमटी लखनऊ के निदेशक अंबिका मिश्रा समेत तहसील के अफसरों ने अक्षरा समेत कलाकारों ने प्रशस्ति पत्र, अंगवत्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर एएसपी पश्चिमी रोहित मिश्र, एसडीएम अवनीश त्रिपाठी, तहसीलदार डीपी सिंह व सीओ रामसूरत सोनकर आदि मौजूद रहे।