फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Bharat Yatra was warmly welcomed on reaching Pratapgarh

प्रतापगढ़ पहुंचने पर भरत यात्रा का गर्मजोशी से हुआ स्वागत

Mon, 22 Nov 2021 11:24 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Bharat Yatra was warmly welcomed on reaching Pratapgarh
शनिदेव धाम कुशफरा में भरत यात्रा में भरत शत्रुघन की आरती करते महंत मंगलाचरण। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट अयोध्या से निकली भरत यात्रा के आयोजक महंत कमल नयन दास शास्त्री के प्रतापगढ़ पहुंचने पर पर भक्तों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान जय श्रीराम के नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा।
विज्ञापन

इस मौके पर कमल नयनदास शास्त्री ने कहा कि प्रेम और बड़ों का सम्मान राज सिंहासन से भी अधिक ऊंचा होता है।
भरत यात्रा के आयोजक मंडल महंत कमल नयनदास शास्त्री के साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। दोपहर में भरत यात्रा शनिदेव धाम पहुंची। यहां यात्रा में शामिल लोगों ने काफी देर तक विश्राम किया। शनिदेव धाम में पूजन-अर्चन कर भरत यात्रा का कारवां चित्रकूट के लिए रवाना हुआ। इसके पूर्व शनिदेवधाम के पुजारी मंगलाचरण ने भरत यात्रा का स्वागत किया। इस मौके पर श्यामशंकर द्विवेदी, राम उजागिर मिश्र, शिव कुमार सिंह, आशीष श्रीवास्तव प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed