{"_id":"5bcb773dbdec2269945c965e","slug":"bharat-milap-will-be-in-high-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा के कड़े पहरे में आज होगा भरत मिलाप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा के कड़े पहरे में आज होगा भरत मिलाप
pratapgarh
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। जिले के ऐतिहासिक भरत मिलाप के लिए प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। रविवार की शाम से शुरू होने वाले भरत मिलाप में भारी भरकम फोर्स के साथ ही स्पेशल दस्ता भी मौजूद रहेगा। यही नहीं उनका नेतृत्व करने स्वाट टीम के अलावा महिला पुलिसकर्मी करेंगे। इसके अतिरिक्त अधिक भीड़ वाली जगहों पर कैमरे भी लगा दिए गए हैं।
इस बार भरत मिलाप के लिए प्रशासन ने भारी तैयारी की है। सुरक्षा की दृष्टि से पहली बार इतनी ज्यादा तैयारी की जा रही है। ऐसी कोई जगह नहीं छूट रही है जहां पुलिस के जवान मौजूद न हों। यही नहीं फतेहपुर, प्रयाग व कौशांबी की पुलिस भी ड्यूटी करने पहुंच रहे हैं। इसके अलावा दूसरे जिलों से 800 पुलिस के जवान भी मेले में ड्यूटी करेंगे। इमसें एसआई, हेडकांस्टेबल के साथ ही कांस्टेबल और होमगार्ड शामिल होंगे।
जिले के अलावा बाहर से आने वाले सात सीओ, 18 एसओ मेले का नेतृत्व करेंगे। इन सभी को अलग-अलग दलों के रूटों पर लगाया जाएगा। इसके अलावा दो कंपनी पीएसी अतिरिक्त मौजूद रहेगी। यह किसी भी बवाल या बड़े विवाद के वक्त हरकत में आएगी। इतना ही नहीं भीड़ भाड़ वाले इलाकों की निगरानी को 50 जगहों पर कैमरे लगाए गए हैं। यह भीड़ में मौजूद हर अराजकतत्वों पर नजर रखेंगे। इन्हें आपरेट कर रहा आपरेटर लगातार इसके माध्यम से कमरे में बैठकर लोगों पर निगाह रखेगा। संदिग्ध स्थिति को देखते ही यह कंट्रोल रूम को कैमरा नंबर के साथ गड़बड़ी की खबर करेगा।