फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Bharat Milap' fair today; bomb disposal squad arrives from Banda-Gonda

Pratapgarh News: भरत मिलाप मेला आज, बांदा-गोंडा से पहुंचा बम निरोधक दस्ता

Wed, 21 Oct 2026 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Wed, 21 Oct 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Bharat Milap' fair today; bomb disposal squad arrives from Banda-Gonda
ऐतिहासिक भरत मिलाप मेले का आयोजन बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे से शुरू होगा। अगले दिन शुक्रवार की भोर भरत चौक घंटाघर पर भरत मिलाप कार्यक्रम होगा। बुधवार को बांदा और गोंडा जनपद से बम निरोधक दस्ता प्रतापगढ़ पहुंचा। गोंडा से 30 बटालियन पीएसी भी सुरक्षा के लिए मंगाई गई है।
विज्ञापन

जिले के लगभग एक हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। डॉग स्क्वाड भी गश्त पर रहेगा। मेले में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। अयोध्या के रास्ते सुल्तानपुर होकर आने वाले वाहनों को मदाफरपुर से पट्टी के रास्ते डायवर्ट कर भेजा जाएगा। प्रयागराज से आने वाले वाहनों को भुपियामऊ चौराहे से डायवर्ट किया जाएगा। सुल्तानपुर जाने वाले मार्ग भुपियामऊ से डायवर्ट होने के बाद रानीगंज के रास्ते जामताली, पट्टी, ढकवा होते हुए सुल्तानपुर जाएंगे।
विज्ञापन

इसी रास्ते से सुल्तानपुर से आने वाले वाहन भुपियामऊ से प्रयागराज के लिए रवाना होंगे। बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे से भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर रोक लगा दी जाएगी। शहर के प्रमुख चौराहों चिलबिला, सदर बाजार, भंगवा चुंगी, राजापाल चौराहा, चौक घंटाघर पर बैरिकेडिंग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री रामलीला समिति के संरक्षक रोशनलाल उमरवैश्य, अध्यक्ष संजय खंडेलवाल, संयोजक दिनेश सिंह दिन्नू, मंत्री विपिन गुप्ता ने बताया कि भरत मिलाप की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। ऐतिहासिक भरत मिलाप 22 अक्टूबर की रात से 23 अक्टूबर को सुबह 6:00 बजे तक आयोजित होगा।
ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी

मेला परिक्षेत्र की ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी। चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी सक्रिय कर दिया गया है। पुलिस लाइन स्थित कंट्रोल रूम से भी सीसीटीवी कैमरों की मदद से निगरानी की जाएगी।

पीएसी के साथ बम निरोधक दस्ता मेला परिक्षेत्र का भ्रमण करेगा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस अधिकारी भी फोर्स के साथ मौजूद रहेंगे। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए डॉग स्क्वाड को भी लगाया गया है।
-दीपक भूकर, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed