{"_id":"64de77b075238a1c3c0c3034","slug":"bhakiyu-demands-dm-to-repair-the-road-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-3033-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: भाकियू ने डीएम से की सड़क मरम्मत कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: भाकियू ने डीएम से की सड़क मरम्मत कराने की मांग
Fri, 18 Aug 2023 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 18 Aug 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन(अराजनीतिक) ने वृहस्पतिवार को डीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन के माध्यम से किसानों ने सगरा से भट्ठी बाजार सड़क पर पीरूपुर का पुल से 100 मीटर दूरी तक की सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने की जानकारी दी। बताया कि आधे से ज्यादा सड़क बह गई है। प्राइमरी से ताला घाट को जाने वाली सड़क भी बहुत खराब हो गई है। सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की गई है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पटेल, रामकुमार वर्मा, बाबूलाल वर्मा, चंद्रवती वर्मा, अरविंद सिंह, नरसिंह बहादुर सिंह और पारस सरोज मौजूद रहे।
विज्ञापन