फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Better coordination between bar and bench is necessary: Justice...

बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय जरूरी: न्यायमूर्ति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Better coordination between bar and bench is necessary: Justice...
इलाहाबाद उच्च न्यायालय की प्रशासनिक न्यायमूर्ति मंजूरानी चौहान ने बार एवं बेंच के बीच बेहतर समन्वय के जरिए न्यायिक अवधारणा की मजबूती पर जोर दिया। शनिवार को न्याय भवन में सिविल बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति मंजूरानी ने कहा कि जरूरतमंद को न्याय मिलने के लिए पीड़ितों के दर्द को महसूस करना होगा।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ न्यायमूर्ति मंजूरानी, जिला जज सत्य प्रकाश त्रिपाठी, सीजेएम कुमुद उपाध्याय एवं सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हनुमान प्रसाद पांडेय ने संयुक्त रूप से किया। जिला जज सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि वादकारियों को सही समय पर न्याय दिलाने के लिए अदालतों में अधिकाधिक कामकाज के संकल्प को मजबूती दी जानी चाहिए।
विज्ञापन

सिविल बार के अध्यक्ष हनुमान प्रसाद पांडेय ने स्वागत और संचालन घनश्याम शुक्ला ने किया। लालगंज के अधिवक्ताओं की ओर से संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश व महामंत्री हरिश्चंद्र पांडेय ने प्रशासनिक न्यायमूर्ति मंजूरानी चौहान को मांग पत्र सौंपा। न्यायमूर्ति मंजूरानी चौहान ने न्याय भवन परिसर में पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी के संयोजन में आम, महुआ, नीम, जामुन आदि के छायादार पौधों का रोपण भी किया। इस मौके पर राम खेलावन सरोज, डीएस मिश्र, पवन शुक्ल, राजीव शुक्ला, दिनेश मणि त्रिपाठी, संतोष तिवारी, अशोक शुक्ला, रमाकांत तिवारी, जियालाल, जयंत यादव, योगेश उपाध्याय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed