फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Beti Bachao, Beti Padhao scheme failed in Belha

बेल्हा में फेल हो गई बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना

Thu, 29 Sep 2022 12:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 12:00 AM IST
सार

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना को लेकर जिले के अफसर कितने फिक्रमंद हैं, इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि इसके प्रचार-प्रसार के लिए पांच साल पहले मिली बीस लाख रुपये की धनराशि जस की तस पड़ी है। इस योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बेटियों को पुरस्कृत भी किया जाना था। रुपये निकालने के लिए तैयार की गई थी मोटी फाइल जिले में कन्या भ्रूण हत्या रोकने और बेटियों को शिक्षित करने के लिए अभियान भले ही नहीं चला, मगर फर्जी भुगतान करने के लिए मोटी फाइल तैयार की गई थी।

विज्ञापन
Beti Bachao, Beti Padhao scheme failed in Belha

विस्तार

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना को लेकर जिले के अफसर कितने फिक्रमंद हैं, इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि इसके प्रचार-प्रसार के लिए पांच साल पहले मिली बीस लाख रुपये की धनराशि जस की तस पड़ी है। पांच साल में अफसर एक रुपये नहीं खर्च कर सके। मतलब प्रचार-प्रसार भी नहीं हुआ।
विज्ञापन

बालिका शिक्षा को बढ़ावा देनेे के शासन ने पांच साल पहले बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना प्रारंभ की थी। इस योजना का उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या रोकने और बेटियों को पढ़ाई के लिए अभिभावकों को जागरूक करने के लिए शहर से गांव तक व्यापक प्रचार-प्रसार करना था।
विज्ञापन

इस योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बेटियों को पुरस्कृत भी किया जाना था। शासन ने प्रचार-प्रसार के लिए पहली किस्त के रुप में 20.27 लाख रुपये का बजट दिया था। जिला प्रोबेशन विभाग से संचालित यह योजना फाइलों में कैद होकर रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों की लापरवाही का आलम यह है कि पांच साल में न तो प्रचार-प्रसार किया और न ही रुपये खर्च कर पाए। रुपये खर्च नहीं करने के कारण शासन ने दूसरी किस्त का भुगतान नहीं किया। इस योजना में शहर से गांव तक बेटियों को पढ़ाने और बेटी-बेटा एक समान होने के लिए गांव-गांव में वाल राइटिंग, नुक्कड़ नाटक, बैनर, होर्डिंग लगाना था। मगर विभाग ने न तो रुपये खर्च किए और न ही धरातल पर कोई कार्य किया।
रुपये निकालने के लिए तैयार की गई थी मोटी फाइल
जिले में कन्या भ्रूण हत्या रोकने और बेटियों को शिक्षित करने के लिए अभियान भले ही नहीं चला, मगर फर्जी भुगतान करने के लिए मोटी फाइल तैयार की गई थी। हालांकि डीएम डॉ. नितिन बंसल की सख्ती के कारण यह नहीं हो सका। फिलहाल, अब विभाग शासन को धनराशि लौटाने की तैयारी कर रहा है।

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के लिए 20.27 लाख रुपये मिले हैं। इस धनराशि का सदुपयोग नहीं हो पाया है। यह धनराशि अभी विभाग में है। अब इसे शासन को लौटाया जाएगा। रन बहादुर सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed