फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Belha's ranking decresed in IGRS disposal, reached 30th position

Pratapgarh News: आईजीआरएस निस्तारण में बेल्हा की गिरी रैंकिंग, 30वें स्थान पर पहुंची

Wed, 16 Aug 2023 09:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Wed, 16 Aug 2023 09:11 PM IST
विज्ञापन
Belha's ranking decresed in IGRS disposal, reached 30th position
पहले था 18वां स्थान, पुलिस विभाग भी चार अंक लुढ़का, 13 थानों ने शत प्रतिशत किया निस्तारण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। प्रत्येक माह प्रदेश स्तर पर आईजीआरएस शिकायत पोर्टल पर निस्तारण की रैंकिंग में प्रतापगढ़ की रैकिंग गिरी है। प्रदेश के 75 जिलों में प्रतापगढ़ 30वें स्थान आ गया है। जबकि मई व जून माह 18 वें स्थान पर था। इसकी वजह शिकायत निस्तारण में अधिकारियों का दिलचस्पी न लेना माना जा रहा है।
आईजीआरएस पोर्टल पर लोग ऑनलाइन समस्या संबंधी शिकायत दर्ज कराते हैं। इन शिकायतों को निर्धारित समय में निस्तारित कर ऑनलाइन रिपोर्ट प्रेषित करनी होती। शिकायतकर्ता का फीडबैक भी लिया जाता है। शासन इसी आधार पर हर माह जिलावार रैंकिंग जारी की जाती है। मगर अफसरों के अनदेखी से जनता की समस्याओं का गुणवत्तापरक निस्तारण नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

राजस्व, पुलिस, शिक्षा, कृषि, आबकारी समेत आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता में गिरावट आई है। मई व जून माह में जिले की पांचों तहसीलों का बेहतर कार्य रहा। जिसके चलते रैकिंग 18वें स्थान पर पहुंची थी। पुलिस विभाग की रैकिंग भी 30वें स्थान पर थी, लेकिन इस बार चार अंक खिसककर रैकिंग 34वें स्थान पर आ गई। हालांकि 13 थानों में शत प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
कोई भी विभाग आईजीआरएस शिकायतों के मामले में डिफाल्टर सूची में नहीं है। रैंकिंग गिरी है, लेकिन निस्तारण भी 100 प्रतिशत से ज्यादा है। अगले माह रैंक में सुधार आ जाएगा। जिलाधिकारी की ओर से इसे लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है।
- त्रिभुवन विश्वकर्मा, अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed