फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   belha minar news

आसान नहीं होगा बेल्हा माइनर से अवैध कब्जा हटाना

Sun, 31 Jul 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sun, 31 Jul 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
belha minar news
pratapgarh news
बेल्हा माइनर से अवैध कब्जेदारों को हटाना जिला प्रशासन के लिए आसान नहीं होगा। किसी ने पक्का मकान तो किसी ने सेफ्टीटैंक बनवा रखा है। प्रशासन ने माइनर पर कब्जा करने वाले 63 लोगों के नाम नोटिस जारी किया है। जिले में इन दिनों बेल्हा माइनर को अवैध कब्जेदारों से खाली कराने को लिए गठित तीन सदस्यीय टीम जहां सक्रिय हो गई है, वहीं अवैध कब्जेदारों ने बीच का रास्ता निकालने के लिए पैरवी शुरू कर दी है। बेल्हा माइनर पर बीस साल से भी अधिक समय से कब्जा किया गया है। कई लोग ऐसे हैं जिन्होंने पूरा मकान ही नहर पर खड़ा कर दिया है। ऐसे में मकान जमीदोंज करने में जिला प्रशासन को विरोध झेलना पड़ सकता है। इधर सिंचाई विभाग से सहायक अभियंता एके सिंह ने नोटिस जारी कर यह स्पष्ट कर दिया है कि किस व्यक्ति ने नहर के कितने एरिया में अवैध कब्जा किया है। जो नोटिस दिया गया है, उसमें उसका पूरा जिक्र किया गया है। नोटिस में अवैध कब्जा हटाने के लिए पंद्रह दिन का समय दिया गया है। इसके बाद अतिक्रमण हटवाने हटाने के लिए अभियान चलेगा। बृजेश कुमार, जमुना शंकर,   सुरेंद्र विक्रम सिंह, बिंदू, रामफेर ही नहीं बल्कि देवकली में जिन लोगों को नोटिस मिली है, उसमें अधिकांश लोगों ने नहर पर पक्का मकान खड़ा कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed