फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Belha half the population in the disaster

बेल्हा में आफत में आधी आबादी

Sat, 08 Aug 2015 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sat, 08 Aug 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
Belha half the population in the disaster
प्रतापगढ़। शहर में रहकर पढ़ाई करने के साथ स्टाफ नर्स की नौकरी करने वाली स्नातक की एक छात्रा का जीना हराम हो गया है। कालेज और अस्पताल जाते समय एक युवक छेडख़ानी करता है। फोन से अपशब्द कहता है। जबरन निकाह करने की धमकी देता है। उसने अगवा करने का भी प्रयास किया। छात्रा की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर ली है।  
विज्ञापन


बाघराय थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। वह नगर कोतवाली के अजीतनगर में रहकर एमडीपीजी में पढ़ाई करती है। इसके साथ ही जेल रोड स्थित एक अस्पताल में स्टाफ नर्स के पद पर काम करती है। आरोप है कि अजीत नगर से कालेज या फिर अस्पताल जाते समय कटरामेदनीगंज निवासी मो. फारुक उससे छेड़खानी करता है। विरोध करने पर फोन करके अपशब्द कहता है। कई बार उसने छात्रों को अगवा करने के साथ जबरन निकाह करने की धमकी दी। उसने उसे अगवा करने का भी प्रयास किया। उसकी हरकतों के चलते छात्रा का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


शौच को गई एक युवती के साथ कुछ लोगों ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर हॉकी-डंडे से उसकी जमकर पिटाई कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की एक युवती गुरुवार रात करीब आठ बजे अकेली शौच को गई थी। आरोप है कि वहीं गांव का इमरान मिल गया। वह उसे घसीटते हुए जंगल में ले गया। यहां इमरान के साथी दिलशाद, इरशाद और मुस्तकीम पहले से मौजूद थे। आरोप है कि चारों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपियों ने हॉकी-डंडे से पिटाई कर उसका हाथ तोड़ दिया। इस बीच गांव के तमाम लोग पहुंच गए। इससे पहले आरोपी भाग निकले। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेत से लौट रही एक युवती के साथ गांव के ही पांच लोगों ने रास्ते में छेड़खानी की। शोर मचाने पर उसकी पिटाई कर भाग निकले। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नगर कोतवाली के एक गांव की एक युवती गुरुवार शाम करीब सात बजे शौच के लिए खेत गई थी। आरोप है कि लौटते समय गांव के राकेश, राजेश, रामवज, श्रीराम और संगमलाल ने उसका हाथ पकड़ लिया और छेडख़ानी करने लगे। विरोध करने पर युवती की पिटाई कर दी। इससे वह घायल हो गई। किसी तरह घर पहुंची। घरवालों को आपबीती सुनाई। परिजनों ने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।


नगर कोतवाली में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। आरोप है कि उसका पति नशे में धुत होकर आए दिन घर में मारपीट करता है। गायत्री नगर की रहने वाली रानू पांडेय पत्नी विपिन ने कोतवाली में पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसका आरोप है कि विपिन शराब के नशे में धुत होकर घर आता है। आए दिन वह अपशब्द कहने के साथ मारपीट करने लगता है। घर का सामान बेच देता है। गुरुवार शाम नशे में धुत होकर वह घर आया और बेटी शगुन की पिटाई शुरू कर दी। बीचबचाव करने पर उसे भी पीट दिया। रानू की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोप की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed