{"_id":"61784501a6932302760dcd80","slug":"belha-got-first-place-in-mandal-in-making-malaria-slide-pratapgarh-news-ald3191020163","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलेरिया स्लाइड बनाने के मामले में मंडल में पहले स्थान पर बेल्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलेरिया स्लाइड बनाने के मामले में मंडल में पहले स्थान पर बेल्हा
विज्ञापन
health
मलेरिया स्लाइड बनाने के मामले में बेल्हा प्रदेश मे दसवां और मंडल में पहला स्थान पर पहुंच गया है। संचारी रोग अभियान के दौरान जिले के 1.24 लाख लोगों की रक्तपटिट्का तैयार कर स्वास्थ्य विभाग ने जांच कराई है। मलेरिया पर काबू पाने के लिए शासन ने स्वास्थ्य विभाग को ज्यादा से ज्यादा संदिग्ध लोगों का स्लाइड तैयार कर जांच कराने का आदेश दिया था।
स्लाइड तैयार कर जांच करने के मामले में बेल्हा को प्रदेश में दसवां व मंडल में पहला स्थान मिला है। मलेरिया इंस्पेक्टर सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि लगातार स्लाइड तैयार कर जांच के लिए भेजी जा रही है। अब तक जिले में केवल पांच मलेरिया के मरीज मिले हैं।
उन्होंने बताया कि मंडल में पहले स्थान पर प्रतापगढ़ , दूसरे पर कौशांबी, तीसरे पर प्रयागराज और चौथे स्थान पर फतेहपुर है। जिले के 1.24 लाख लोगों की स्लाइड बनाकर मलेरिया की जांच कराई जा चुकी है। संदिग्ध मरीजों की लगातार जांच चल रही है।