{"_id":"5eadc8dc8ebc3e90a7654bb2","slug":"belha-came-in-orange-zone-and-now-hope-of-relief-pratapgarh-news-ald274818681","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेल्हा ऑरेंज जोन में शामिल, ढील की जगी उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेल्हा ऑरेंज जोन में शामिल, ढील की जगी उम्मीद
विज्ञापन
लॉकडाउन के तीसरे चरण में बेल्हा को पाबंदियों से राहत मिलने की संभावना है। मुख्यमंत्री की वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद कुछ पाबंदियों में छूट मिल सकती है। जिले में अभी तक नौ कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से छह निगेटिव आ गए हैं। ऐेसे में अब तीन मरीज हैं, जो प्रयागराज स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती हैं।
कोरोना वैश्विक महामारी की लड़ाई में बेल्हा में अभी तक नौ पॉजिटिव मरीज मिले हैं। बेल्हा का स्थायी निवासी कोई भी संक्रमित नहीं हुआ है। अभी तक जो लोग संक्रमित मिले हैं, उनमें से छह जमाती दिल्ली से आए थे, जो अब निगेटिव हो गए हैं। तीन पॉजिटिव मुंबई के धारावी से आए हुए हैं। सूबे में भी बेल्हा ऑरेंज जोन में शामिल है। जिले में सात हॉटस्पॉट इलाके चिह्नित हैं। जिसमें लोगों के निकलने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा हुआ है। तीसरे चरण में पांच हॉटस्पॉट इलाकों को भी राहत मिलने की संभावना है। चार अप्रैल से नरसिंहगढ़, देल्हूपुर, जामा मस्जिद और सात अप्रैल से सबलगढ़, डेरवा को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है।
कुंडा के बरई और पट्टी के बरहूपुर को हाल में ही हॉटस्पॉट बनाया गया है। इसलिए इन दोनों हॉटस्पॉट इलाकों को राहत मिलने की संभावना नहीं है, मगर पुराने हॉटस्पॉट इलाकों में ढील दी जा सकती है। हालांकि केंद्र सरकार ने ऑरेंज जोन के लिए ग्रामीण इलाकों की दुकानें खोलने, ऑनलाइन बिक्री और कार से तीन लोगों के चलने की अनुमति दे दी है। मगर प्रदेश सरकार की ओर से अभी कोई गाइड लाइन नहीं जारी की गई है। ऐसा माना जा रहा है कि रात में मुख्यमंत्री और डीएम की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से होने वाली वार्ता में ढील की घोषणा हो सकती है।