{"_id":"5c5b3127bdec2253a33c542e","slug":"bela-was-given-the-deputy-cm-keshav-prasad-maurya-by-the-crores-of-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेल्हा को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दी करोड़ों की सौगात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेल्हा को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दी करोड़ों की सौगात
Thu, 07 Feb 2019 12:47 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 07 Feb 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
परियोजनाओं का शिलान्यास
- फोटो : प्रतापगढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा संसद मेें आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को बेल्हा के लिए करोड़ों रुपयों के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने सांसद और विधायक निधि से जुड़ीं पीडब्ल्यूडी की 83 करोड़ 32 लाख की 79 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके अलावा केशव ने जिले में कई संपर्क मार्गों के साथ पुलों के निर्माण की आधारशिला रखी।
शहर से सटे चिलबिला के श्रीराम वाटिका में आयोजित युवा संसद में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास के बाद कहा कि जिले में कुछ परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं। कई सड़कें और पुल बनाए जाएंगे। इससे यहां के लोगों को काफी राहत मिलेगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के दो हेक्टेयर से कम जमीन वाले 15 करोड़ लघु एवं सीमांत किसानों को 6 हजार रुपये वार्षिक भुगतान किया जाएगा। केशव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से साढ़े चार सौ वर्षों बाद कुंभ मेले के दौरान श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए अक्षयवट के द्वार को खोला गया। अब श्रद्धालु वहां दर्शन कर रहे हैं। इस मौके पर भाजपा नेता अनिल प्रताप सिंह, प्रदेश मंत्री अमरपाल मौर्य, काशी क्षेत्र के अध्यक्ष राजेश राजभर आदि मौजूद रहे।