फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Being a witness in the trial cost his life

Pratapgarh News: मुकदमे में गवाह बनना जान पर पड़ा भारी

Sun, 20 Aug 2023 09:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 20 Aug 2023 09:26 PM IST
विज्ञापन
Being a witness in the trial cost his life

विज्ञापन
गवाह बनने पर युवक को लाठी-डंडे से पीटा, इलाज के दौरान मौत

गांव में तनाव, आसपुर देवसरा के सैफाबाद में 18 अगस्त को किया था हमला
संवाद न्यूज एजेंसी

आसपुर देवसरा। दलित उत्पीड़न के मुकदमे में गवाही युवक की जान पर भारी पड़ गया। युवक की तीन दिन पहले कुछ लोगों ने लाठी-डंडे से पीटा था। उपचार के दौरान प्रयागराज में रविवार को उसकी मौत हो गई। खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजन रोने-बिलखने लगे। घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है।


आसपुर देवसरा के सैफाबाद बाजार निवासी अजय गौतम (35) को बाजार में ही 17 अगस्त को पड़ोस के लोगों ने लाठी-डंडे से पीटा था। उसकी पिटाई में गांव का धर्मेंद्र (37) गवाह था। दूसरे दिन 18 अगस्त को धर्मेंद्र सैफाबाद बाजार कुछ काम से गया था। सामान लेकर घर लौटते समय कुछ लोगों ने धर्मेंद्र पर सरेबाजार लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। पिटाई की वजह से वह अधमरा हो गया। बाजार के लोगों के बीच-बचाव पर उसकी जान बची।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस की मदद से परिजन उसे सीएचसी ले गए। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्रयागराज स्थित एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया था। जहां रविवार को इलाज के दौरान उसकी सांसें थम गई। जिसके बाद इलाके में तनाव व्याप्त हो गया। मृतक के तीन बेटियां नित्य , गौरी , आरोही व बेटा गोविंद है। उनका रो-रोकर हाल खराब हो रहा था। आसपास के लोग उन्हें किसी तरह संभाल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




परिजनों का कहना था कि अजय के मुकदमे में धर्मेंद्र के गवाह बनने से कुछ लोग नाराज थे। देवसरा थानाध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed