फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Before going to Piya's courtyard, the daughter's Babylon's bier was raised

Pratapgarh News: पिया के आंगन जाने से पहले बेटी के बाबुल की उठी अर्थी

Tue, 16 May 2023 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Tue, 16 May 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Before going to Piya's courtyard, the daughter's Babylon's bier was raised
पिया के आंगन जाने से पहले बेटी के बाबुल की उठी अर्थी
विज्ञापन

- सांगीपुर थाना क्षेत्र के बसुआपुर गांव में बेटी के जयमाल सेट पर कंरट से पिता की मौत
- बेटी की शादी की खुशियां मातम में बदली, रिश्तेदारों ने पूरी कराईं रस्में
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगीपुर। बसुआपुर गांव में बेटी की शादी की तैयारी में जयमाल सेट की सजावट देखने पहुंचे पिता की करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। शादी की तैयारी में बराती भी नहीं पहुंचे थे, इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। बारात लालगंज थानाक्षेत्र के नया का पुरवा गांव से आनी थी।
सांगीपुर थाना क्षेत्र के बसुआपुर गांव में रहने वाले राजमिस्त्री रामसंजीवन वर्मा 50 सोमवार को बेटी अनीता वर्मा की शादी की तैयारी कर रहे थे। दरवाजे के पास ही जयमाल के मंडप में शाम के समय रामसंजीवन मंच देखने पहुंचे थे। जयमाल सेट पर लगी लोहे की पाइप को पकड़कर वह जयमाल के मंच पर चढ़ रहे थे कि पाइप में करंट आ गया।
विज्ञापन

वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। मौके पर मौजूद लोग रामसंजीवन को सीएचसी सांगीपुर ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। बेटी की शादी धूमधाम से करने का सपना देख रामसंजीवन बेटी की विदाई से पहले ही दुनिया छोड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र के नया का पुरवा गांव से बारात भी नहीं पहुंची थी, इसके पहले दर्दनाक घटना से पूरे गांव में शोक व्याप्त हो गया। । रामसंजीवन दो बड़ी बेटियों की शादी कर चुके थे, जबकि तीसरे नंबर की बेटी अनिता की शादी सोमवार को होनी थी। घटना के बाद रिश्तेदार की मदद से शादी की रस्म को पूरा कराने का प्रयास किया गया। घटना से मृतक की पत्नी व एक बेटे का बुरा हाल है। गांव के लोगों में चर्चा थी कि बेटी के ससुराल पहुंचने से पहले ही बाबुल की अर्थी उठ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed