फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Become aware and contribute your youth in advancing the society

जागरूक बन समाज को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दें युवा- विश्वजीत

Tue, 24 Dec 2019 12:07 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
Become aware and contribute your youth in advancing the society
कुंडा क्षेत्र के मऊदारा गांव स्थित बाबूलाल इंटर कालेज में युवाओं को प्रशिक्षित करते नेहरू युवा ? - फोटो : PRATAPGARH
सृष्टि युवा मंडल के संयोजन में एक दिवसीय विषय वस्तु आधारित जागरूकता कार्यशाला का आयोजन नेहरू युवा केंद्र तत्वावधान में आयोजित हुआ। इसमें युवाओं को समाज में उनके कार्यों के महत्व को बताया गया।
विज्ञापन

कुंडा के मऊदारा स्थित बाबूलाल डिग्री कालेज में आयोजित कार्यशाला में राज्य प्रशिक्षक विश्वजीत सिंह ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वह भ्रमित ना हों। जागरूक बनकर समाज को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दें। कार्यक्त्रस्म में नागरिकता संशोधन, भ्रष्टाचार मुक्त भारत, नमामि गंगे आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

सृष्टि युवा मंडल के मदन मौर्या ने देश भक्ति गीत से समा बांध दिया। युवाओं को भी अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने को कहा। कार्यक्त्रस्म में जिला युवा समन्वयक रामगोपाल चौहान ने कहा कि युवा तभी आगे बढ़ सकेंगे जब वह एकाग्र होकर अपने उद्देश्यों को पूरा करेंगे। कार्यशाला में शिवम यादव ने नमामि गंगे के तहत कराए जाने वाले कार्यक्त्रस्मों की रूपरेखा बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अवनीश तिवारी, प्रकाश चंद्र, सुनील कुमार, सुधाकर नाथ पांडेय, राजेंद्र कुमार, सरोजा देवी, अजय मौर्य, बछराज सिंह, मदन मौर्य, नेहा मिश्रा, आनंद प्रकाश, सुषमा, मीना, उदयभान, रोशनी, रीमा, मनीषा, पिंकी पटेल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed