{"_id":"5d6abf7e8ebc3e93c95f02d9","slug":"beating-in-saryu-express-pratapgarh-news-ald253646310","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू एक्सप्रेस में महिला के साथ छेड़छाड़ के बाद जमकर मारपीट, कुछ देर तक खड़ी रही ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू एक्सप्रेस में महिला के साथ छेड़छाड़ के बाद जमकर मारपीट, कुछ देर तक खड़ी रही ट्रेन
Sun, 01 Sep 2019 12:12 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
अयोध्या से चलकर प्रयागराज को जाने वाली सरयू एक्सप्रेस ट्रेन में शनिवार को अचानक यात्रियों के बीच मारपीट शुरू हो गई। घटना के चलते कोहड़ौर स्टेशन पर ट्रेन काफी देर तक खड़ी रही। सूचना पर कोहड़ौर पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि तब तक मारपीट करने वाले लोग ट्रेन से कूदकर भाग निकले।
विज्ञापन
सरयू एक्सप्रेस ट्रेन में शनिवार को एक महिला परिवार के साथ सफर कर रही थी। इस दौरान ट्रेन में सवार कुछ लोग महिला के साथ अश्लील हरकतें करने लगे। परिवार के लोगों के विरोध करने पर मारपीट करने लगे। दोनों तरफ से मारपीट होते देख बोगी में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
ट्रेन के कोहड़ौर पहुंचने पर महिला ने इसकी जानकारी गार्ड और चालक को दी। कोहड़ौर पुलिस जब तक पहुंचती कि आरोपी युवक ट्रेन से उतरकर भाग निकले। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चला। कोहड़ौर पुलिस ने घटना की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन