{"_id":"640a427b39638050ea09ff14","slug":"bear-sent-to-kanpur-investigation-underway-with-drone-camera-pratapgarh-news-c-3-1-73976-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: कानपुर भेजा गया भालू, ड्रोन कैमरे से चल रही खोजबीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: कानपुर भेजा गया भालू, ड्रोन कैमरे से चल रही खोजबीन
विज्ञापन
कानपुर भेजा गया भालू, ड्रोन कैमरे से चल रही खोजबीन
सतेवर, मोक्षदा के करीब चमरौधा नदी के किनारे जंगल में वन विभाग ने चलाया अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। सदर विकासखंड के सतेवर में मंगलवार को पकड़े गए भालू को कानपुर चिड़ियाघर भेज दिया गया। जबकि दूसरे भालुओं की तलाश में दो दिन से वन विभाग की टीम लगातार खोजबीन का अभियान चलाए है। ड्रोन कैमरे की मदद से भालुओं को जंगल व नदी के किनारे खोजा जा रहा है।
मोक्षदा नाला व सतेवर के बीच बड़ी संख्या में भालुओं के आने की खबर पर पुलिस व वन विभाग की टीम मंगलवार को पहुंची थी। नाले के करीब दिख रहे भालू को जाल लगाकर वन विभाग की टीम ने पकड़कर पिंजड़े में बंद किया। उसे पहले चिलबिला जंगल लाकर रखा गया। होली के दिन भी वन विभाग की टीम डीएफओ जेपी श्रीवास्तव की मौजूदगी में भालुओं की खोजबीन करती रही।
होली पर ग्रामीणों के साथ अनहोनी को रोकने के लिए वन विभाग की टीम चमरौधा नदी , जंगल, संग्रामगढ़, कमास समेत अन्य स्थानों पर खोजबीन करती रही। कहीं भी पंजे के निशान नही मिले। पकड़े गए भालू को बुधवार की शाम वन विभाग की टीम कानपुर चिड़ियाघर ले गई। बृहस्पतिवार को दिन भी वन विभाग की टीम ग्रामीणों की मदद से ड्रोन कैमरे के सहारे भालुओं की खोजबीन करती रही।
विज्ञापन
डीएफओ जेपी श्रीवास्तव ने बताया कि भालुओं की तलाश में तीन टीमें लगाई गई हैं। हालांकि अभी तक कोई ऐसा निशान नहीं मिला है। जिससे जंगल में भालुओं की मौजूदगी का पता चल पाता।