फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Be careful: you may have to sit on the rooftop of the train and have to travel heavily

सावधान: ट्रेन के छत पर बैठकर सफर करना पड़ सकता है जान पर भारी

Mon, 23 Jul 2018 12:09 AM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
प्रतापगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 23 Jul 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन

 ट्रेन के छत पर बैठकर सफर करने वाले यात्री सावधान हो जाएं। इलेक्ट्रिक इंजन दौड़ाने के लिए हो रहे विद्युतीकरण में हाई वोल्टेज करंट को रेलवे के अफसरों ने दौड़ा दिया है। यह जरूर है कि अभी निर्माण कार्य के चलते इलेक्ट्रिक इंजन को नहीं दौड़ाया जा रहा है।  

विज्ञापन

जंघई से रायबरेली के बीच डीजल इंजन को बंद कर इलेक्ट्रिक इंजन दौड़ाने के लिए रेल महकमे ने अपनी पूरी ताकत झोंक दिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि अक्तूबर माह तक इलेक्ट्रिक इंजन इस रेल मार्ग पर दौड़ने लगेंगे। इसकी पूर्ण तैयारी हो गई है। अमेठी से गौरीगंज के बीच तेजी से विद्युतीकरण हो रहा है। जंघई से अमेठी के बीच में विद्युत लाइन तैयार हो गया है। इस लाइन में 33 हजार केबीए का विद्युत सप्लाई भी चालू कर दिया गया है। मगर इसके बारे में अभी लोगों को जानकारी नहीं है। अफसर भी अभी चुप्पी साधे बैठे हैं। बहुत से युवक ऐसे हैं जो जान बूझकर ट्रेनों के छत पर बैठकर या फिर खड़े होकर अपनी यात्रा तय करते हैं। ऐसे में उन लोगों की जान को खतरा हो सकता है। आरपीएफ इंस्पेक्टर केएन पाठक ने बताया कि 33 हजार केवीए की विद्युत सप्लाई चालू कर दिया गया है। रेलवे का कहना है कि रेल लाइन के आस-पास रहने वाले लोगों को भी सतर्क रहने की जरूरत है, अपने बच्चों को पकड़ कर रखें, लोहे के पोल को न छूने दें, सफर के दौरान ट्रेन के छत पर न बैठें अन्यथा जान का खतरा हो सकता है। उधर, विद्युती करण करवा रही कंपनी के एक कर्मचारी ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि अक्तूबर तक इलेक्ट्रिक लाइन तैयार हो जाएगी। बनारस से लखनऊ के बीच टेस्टिंग भी हो जाएगी। इसके बाद लखनऊ में बैठे अफसरों को रिपोर्ट दे दिया जाएगी। वैसे करीब-करीब विद्युती करण का कार्य पूरा हो चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed