फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   BDC member went missing for treatment, former chief accused of kidnapping

इलाज कराने गया बीडीसी सदस्य लापता, पूर्व प्रमुख पर अपहरण का आरोप

Wed, 07 Jul 2021 11:48 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Wed, 07 Jul 2021 11:48 PM IST
सार

इलाज कराने जा रहा बीडीसी सदस्य संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। इसकी जानकारी होने पर उसकी पत्नी ने पूर्व प्रमुख पर समर्थकों के साथ अपहरण करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
BDC member went missing for treatment, former chief accused of kidnapping

विस्तार

इलाज कराने जा रहा बीडीसी सदस्य संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। इसकी जानकारी होने पर उसकी पत्नी ने पूर्व प्रमुख पर समर्थकों के साथ अपहरण करने का आरोप लगाया। हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी। देर शाम बीडीसी सदस्य को पुलिस ने नाटकीय तरीके से बरामद कर लिया।
विज्ञापन


लालगंज विकास खंड के परसपुर गांव निवासी जयप्रकाश गौतम क्षेत्र पंचायत सदस्य है। मंगलवार को वह इलाज कराने के लिए लालगंज जा रहा था। रास्ते में संदिग्ध परिस्थितियों में वह लापता हो गया। उसकी पत्नी मीना गौतम बुधवार को कोतवाली पहुंची और पूर्व प्रमुख पर पति के अपहरण का आरोप लगा दिया। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में मीना ने कहा है कि अर्जुनपुर निवासी पूर्व प्रमुख रमेश प्रताप सिंह ने उसके पति का अपहरण कर लिया है।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि पूर्व प्रमुख ने फोन पर जातिसूचक शब्दों को प्रयोग करते हुए उसे गालियां दीं। उसने आशंका जताई कि उसके पति की हत्या भी की जा सकती है। रमेश सिंह की पत्नी इस बार भाजपा के समर्थन से लालगंज से ब्लाक प्रमुख का चुनाव लड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस बीडीसी सदस्य की तलाश में जुट गई। देर शाम नाटकीय तरीके से उसे बरामद कर लिया। पुलिस का दावा है कि बीडीसी सदस्य चित्रकूट दर्शन करने गया था। इस दौरान उसका मोबाइल फोन डिस्चार्ज होकर ऑफ हो गया। जिसके बाद उसकी पत्नी ने घबराकर अपहरण का आरोप लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed