फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   BDC member's wife lodged at Sasoor and Dewar Report

बीडीसी सदस्य की पत्नी ने ससुर और देवर पर दर्ज कराई हत्या की रिपोर्ट 

Mon, 17 Jun 2019 12:01 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 17 Jun 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
BDC member's wife lodged at Sasoor and Dewar Report
आशुतोष विश्वकर्मा - फोटो : pratapgarh
 मानिकपुर में बीडीसी सदस्य की हत्या में पत्नी ने उसके पिता, भाई सहित गांव के दो लोगों को आरोपी बनाया है। उसने हत्या की वजह जमीन का विवाद बताया है। पुलिस ने इसमें दो लोगों को थाने में बैठा लिया है। उधर, पुलिस हत्या की दूसरी वजह बताते हुए जल्द खुलासा करने की बात कह रही है। 
विज्ञापन


मानिकपुर थाना क्षेत्र के देहगरी जमालपुर गांव निवासी आशुतोष विश्वकर्मा (25) पुत्र कृष्णकांत विश्वकर्मा क्षेत्र पंचायत सदस्य था। शनिवार की सुबह उसका पिता से जमीन को लेकर विवाद हो गया था। पिता ने कुछ जमीन रेहन रख दी थी। आशुतोष इससे नाराज था।
विज्ञापन


इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद वह घर से कुंडा आया था। दोपहर में दो से तीन बजे के बीच वह किसी के साथ उत्तर का पुरवा बाग के पास शराब पीने बैठा था। घटना के बाद मौके से शराब की बोतल भी बरामद हुई है। वहां शराब पीने के बाद करीब चार बजे के आसपास यह घटना हुई है। उसका शव मिलने पर तुरंत उसकी पत्नी पुष्पलता ने अपने ससुर पर ही हत्या करने का आरोप लगाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया था। इसके बाद उसे मानिकपुर थाने ले गई। शाम को पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने उसके पिता कृष्णकांत, भाई राजेश व गांव के मुन्ना पुत्र बनवारी, अरविंद पुत्र बनवारी पर जमीन के विवाद में हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली। देर शाम पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक भी मानिकपुर थाने पहुंचे।


रात में फिर से सभी एक बार घटनास्थल पर गए और निरीक्षण किया। पुलिस को इस हत्या में कुछ लोगों पर संदेह है। इसके चलते वह अभी इसे सीधे तौर पर संदिग्ध मान रही है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed