फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Barber shot after asking for money after cutting hair

बाल काटने का रुपया मांगने पर मार दी गोली

Fri, 14 Aug 2020 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Barber shot after asking for money after cutting hair
रानीगंज के दमदम में गोली चलने के बाद मौके से बरामद कारतूस। - फोटो : PRATAPGARH
बाल काटने के बाद रुपये मांगने पर पड़ोसी ने साथियों के साथ मिलकर नाई को गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी के घर में तोड़फोड़ की। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन

रानीगंज थाना क्षेत्र के भीमपुर निवासी राजेश (22) पुत्र रामसेवक ने दमदम में सैलून खोल रखा है। बुधवार को गांव के ही अमन मिश्रा ने उसकी दुकान पर बाल कटवाने के साथ शेविंग कराई थी। रुपये मांगने पर गुरुवार को देने की बात कही थी। गुरुवार की सुबह राजेश अपनी दुकान पर काम कर रहा था।
विज्ञापन

इस बीच अमन अपने तीन साथियों के साथ पहुंचा। बातचीत के दौरान राजेश ने अमन से बाल काटने के रुपये मांग लिए। इस पर अमन ने असलहा निकाला और राजेश की ओर तानते हुए फायर कर दिया। गनीमत यह रही कि राजेश हाथ आगे करते हुए बैठ गया। जिससे गोली उसके हाथ में लगी। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर भाग निकले। घायल राजेश को सीएचसी लाया गया। बाद में उसे जिला अस्पताल भेजा गया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पड़ताल करने के बाद आरोपी अमन मिश्रा के घर पहुंची। उसके न मिलने पर पुलिस ने घर में जमकर तोड़फोड़ की। घटना के बाद तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई। एसओ रानीगंज ने बताया कि घायल ने अमन मिश्रा व तीन अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंजिश में युवक को किया अधमरा
बाइक से घर जा रहे युवक को हमलावरों ने मारपीट कर अधमरा कर दिया। रानीगंज थाना क्षेत्र के राजापुर खरहर निवासी रमेश पांडेय (28) पुत्र लाल बिहारी गुरुवार को अपने साथी राकेश तिवारी के साथ रानीगंज कस्बे में बाइक की सर्विस कराने आया था। शाम को वह घर जा रहा था। लिलहा के करीब बाइक रुकवाकर हमलावरों ने उसे लोहे की राड व डंडे से जमकर पीटा। जिससे रमेश घायल हो गया। आसपास के लोगों के हस्तक्षेप पर उसकी जान बची। उसे सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया।

करंट की चपेट में आने से भैंस मरी
लोहे के बिजली के पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से मवेशी पालक की भैंस मर गई। नगर कोतवाली के नरवा खदेरुआपुर निवासी अहमद की भैंस चरने गई थी। करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed