फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Bank employees abused customers, uproar

बैंक कर्मचारियों ने ग्राहकों से की गालीगलौज, हंगामा

Sat, 01 Aug 2020 01:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Bank employees abused customers, uproar
पट्टी स्थित बैंक आफ बड़ौदा शाखा में कर्मचारियों की मनमानी से एक घंटे तक ग्राहकों की जान सांसत में रही। विरोध करने पर बैंक कर्मचारियों ने ग्राहकों के साथ गालीगलौज की। यहां तक कि कर्मचारी ग्राहकों केे खाता बंद करने की धमकी देते रहे। पुलिस के पहुंचने पर हंगामा शांत हुआ। लोगों में बैंक कर्मचारियों के रवैए को लेकर भारी आक्रोश है।
विज्ञापन

पट्टी स्थित बैंक आफ बड़ौदा शाखा में कार्यरत कर्मचारियों के रवैए से ग्राहकों को परेशान होना पड़ता है। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे बैंक में काफी संख्या में ग्राहक मौजूद थे। कर्मचारी लंच के बहाने चर्चाओं में व्यस्त थे।
विज्ञापन

वहां मौजूद ग्राहक कर्मचारियों से लेनदेन की मिन्नतें कर रहे थे। कर्मचारी ग्राहकों को दुत्कार कर चले जाने को कह रहे थे। कर्मचारियों के व्यवहार का लोग विरोध करने लगे। इस बीच वहां अधिवक्ता नवीन त्रिपाठी ने कर्मचारियों के रवैए पर नाराजगी जताई। कर्मचारियों के इशारे पर बैंक का सुरक्षाकर्मी विकास कुमार उनसे गालीगलौज करने लगा। मोबाइल छीनते हुए अभद्रता करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह देख बैंक में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। बैंक कर्मचारियों ने गेट बंद कराकर ग्राहकों को बंधक बना लिया। जिसमे महिलाएं व बुजुर्ग भी शामिल रहे। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। जिसके बाद सभी बाहर निकल सके। ग्राहक व अधिवक्ता ने बैंक के अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
युवक ने फांसी लगाकर दी जान
नगर कोतवाली के बलीपुर निवासी अंकित जायसवाल (28) पुत्र सतीश जायसवाल ने गुरुवार की रात फांसी लगाकर जान दे दी। जिससे घर में कोहराम मचा रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भंगवाचुंगी चौकी प्रभारी ने बताया कि अंकित ने कई लोगों से रुपये उधार ले रखे थे। जिसके चलते उसने आत्मघाती कदम उठाया है।
टाइनी शाखा संचालक से लूट का प्रयास, दो बदमाश धराए
टाइनी शाखा संचालक से लूट का प्रयास करने वाले दो बदमाशों को ग्रामीणों ने दबोच लिया। पिटाई करने के बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि दो बदमाश भाग निकले। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के बाभन की बखरी निवासी शैलेंद्र यादव टाइनी शाखा संचालक है। शुक्रवार की रात करीब आठ बजे वह पूरे छत्तू बैंक कार्यालय से अपने घर जा रहा था। दो बाइक पर सवार चार बदमाशें ने उसे रोक लिया। उसके सिर पर तमंचे के बट से प्रहार कर घायल कर दिया। शोरशराबा सुनकर ग्रामीण दौड़ पड़े। जिससे लूट में नाकाम बदमाश भागने लगे। ग्रामीणों ने एक बाइक से भाग रहे दो बदमाशों को दबोच लिया। पिटाई के बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया।

जानलेवा हमले के आरोपी को लेकर आई गुजरात पुलिस
कड़ी सुरक्षा के बीच जानलेवा हमले के आरोपी को गुजरात पुलिस लेकर बेल्हा पहुंची। उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। रानीगंज थाने के तिवारीपुर निवासी नसरत अली के ऊपर चार साल पहले जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज हुआ था। बाद में नसरत अली को गुजरात पुलिस वहां के मुकदमे में ले गई थी। शुक्रवार को गुजरात पुलिस नसरत को लेकर न्यायालय पहुंची। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed