फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Ban riots with higher bond: ADG

बवालियों को अधिक मुचलके पर करें पाबंद: एडीजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Ban riots with higher bond: ADG
अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन भानु भास्कर ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि वरनेबुल व संवेदनशील इलाके के बवालियों को अधिक मुचलके पर पाबंद किया जाए। बैरियर लगाकर बाइक की नहीं बल्कि लग्जरी कारों की जांच की जाए। काली फिल्म व हूटर लगे वाहन किसी भी हाल में सड़कों पर नजर नहीं आने चाहिए।
विज्ञापन

पुलिस लाइन के सई कॉम्पलेक्स में बुधवार की शाम पुलिस अफसरों व थानेदारों को संबोधित करते हुए एडीजी ने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन किया जाए। चुनाव के दौरान सीमा पर बैरियर के साथ कैमरा भी लगाया जाए। सभी बूथों पर बिजली, पानी, रैंप, छांव आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कर लें। जिससे मतदान के दिन किसी भी प्रकार की समस्या न हो। पोलिंग पार्टियों की रवानगी को लेकर पूर्व में ही रूट प्लान तैयार करें। कहीं पर भी अवैध शराब की विक्री, निर्माण व संचयन न होने पाये इसका विशेष ध्यान रखें। हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन गहनता से किया जाए। बैठक में जिलाधिकारी संजीव रंजन, पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल, मुख्य विकास अधिकारी नवनीत सेहरा सहित समस्त उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed