फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Ban on payment of salary of 26 teachers including headmaster absent for two days

दो दिन से गायब हेडमास्टर सहित 26 शिक्षकों के वेतन भुगतान पर लगी रोक

Thu, 20 Oct 2022 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Ban on payment of salary of 26 teachers including headmaster absent for two days
स्कूल छोड़कर गायब रहने वाले हेडमास्टर सहित 26 शिक्षक, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों के वेतन भुगतान पर बीएसए ने रोक लगा दी है। औचक निरीक्षण में यह लोग स्कूल से अनुपस्थित मिले थे। बगैर मान्यता चलने वाले आइडियल कान्वेंट पब्लिक स्कूल रानीपुर, बेलरामपुर को नोटिस देकर तीन दिन के अंदर बंद करने को कहा है।
विज्ञापन

मानधाता विकास खंड के प्राइमरी स्कूल हालामई के हेडमास्टर अजय कुमार यादव के 14 और 15 अक्तूबर को गायब मिलने पर बीएसए ने वेतन भुगतान पर रोक लगा दिया है।
इसके साथ ही सांगीपुर ब्लाक की वंदिता सिंह, सरोज शर्मा, कुंडा के केशकली गुप्ता,नीलम सिंह, बिहार ब्लाक के मंजुला सिंह, सुनीता देवी, शिवगढ़ के हेमंत कुमार मिश्र, संडवा चंद्रिका के जितेंद्र प्रसाद, सरिता पांडेय, नीलम देवी, आसपुर देवसरा के गीता सिंह, सविता जायसवाल, राजकुमार यादव, रामधारी यादव, पट्टी के सुशीला देवी, सुशील कुमार, अमीना खातून, गीता यादव, इंद्रजीत रजक, देवेंद्र कुमार सिंह, महेंद्र विक्रम पटेल, दिनेश मौर्य, आरती यादव, सूर्य नारायण यादव का नाम शामिल है।
विज्ञापन

बीएसए भूपेंद्र सिंह ने बताया कि आइडियल कान्वेंट पब्लिक स्कूल रानीपुर, बेलरामपुर के बगैर मान्यता के संचालित होने पर तीन दिन में बंद करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed