{"_id":"60f712318ebc3e79b36d5694","slug":"bakrid-today-goats-sold-at-expensive-prices-for-sacrifice-pratapgarh-news-ald311379590","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरीद आज, कुर्बानी के लिए महंगे दाम पर बिके बकरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरीद आज, कुर्बानी के लिए महंगे दाम पर बिके बकरे
विज्ञापन
बकरीद की पूर्व संध्या पर पंजाबी मार्केट में ग्राहकों की रही भीड़। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
ईदुल अजहा (बकरीद) का पर्व बुधवार को मनाया जाएगा। जिसके लिए मंगलवार को दिनभर तैयारियों का दौर चलता रहा। शहर में बकरों की खरीद-फरोख्त न होने के कारण ग्रामीण इलाकों में बकरों की कीमतें आसमान छूती रहीं। उधर, त्योहार को देखते हुए संवेदनशील इलाकों में पुलिस मुस्तैद रहेगी। कोविड नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। धार्मिक स्थलों पर 50 से अधिक लोग उपस्थित नहीं हो सकेंगे।
बकरीद का पर्व बुधवार को मनाया जाएगा। कोरोना महामारी को देखते हुए ईदगाहों में नमाज की औपचारिकता निभाई जाएगी। मेला भी नहीं लगेगा। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने सभी जिम्मेदार लोगों से अपील की है। जिले के मिश्रित इलाके में अप्रिय वारदात रोकने के लिए पुलिस मुस्तैद रहेगी। जिले के 58 स्थानों को पुलिस ने चिह्नित किया है, जहां पुलिसकर्मियों की डयूटी लगाई गई है।
उधर, मंगलवार को ग्रामीण अंचल के बाजारों में कुर्बानी को देखते हुए बकरों के दाम आसमान छू रहे थे। संडवाचंद्रिका मेले में आए बकरे 20 से लेकर 30 हजार रुपये में बिके। यहां के रेट देख लोग मऊआइमा की ओर रवाना हो गए। शहर में घूम-घूमकर भी लोग बकरा बेचते रहे। बाजार में भी लोग खरीदारी करने पहुंचे।