{"_id":"64e4e05133f3308fd20e5fe7","slug":"badra-prevailed-it-rained-longingly-relief-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-3263-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: छाए रहे बदरा, तरसाकर बरसे, राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: छाए रहे बदरा, तरसाकर बरसे, राहत
Tue, 22 Aug 2023 09:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Tue, 22 Aug 2023 09:50 PM IST
विज्ञापन
मंगलवार को दिनभर हुई रिमझिम बारिश एनआईसी गेट के सामने रोड़ पर फैला कीचड़। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। पखवाड़े भर से सता रही उमस भरी गर्मी से मंगलवार को लोगों को कुछ राहत मिली। दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। डेरा जमाए बादल तरसाकर बरसे। पूरे दिन कहीं तेज और कहीं हल्की बरसात होती रही। बादलों के छाए रहने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
बादलों की आवाजाही के बीच तेज धूप की वजह से लोग उमस भरी गर्मी से परेशान थे। लोगों ने घर से निकलना कम कर दिया था। 15 दिन पहले बंद हुए कूलर और एसी चलने लगे थे। इस बीच बादल तो छाए, लेकिन बिना बरसे ही उड़ जाते। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी के बाद हावी हुई उमस परेशानी का कारम बन रही थी।
मंगलवार को अचानक मौसम ने करवट ली। दिन में तेज धूप के बाद आसमान में काले बादलों ने डेरा जमा लिया। फिर बूंदाबांदी शुरू हो गई। दोपहर बाद शु्रू बारिश रात तक जारी रही। बारिश की वजह से वातावरण में नमी का स्तर बढ़ गया। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी देशरात मीना ने बताया कि 23 और 24 अगस्त को बारिश के आसार हैं।