बाबूतारा कांड: 20 घंटे बाद अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए परिजन
लालगंज कोतवाली के सगरासुंदरपुर बाबूतारा निवासी बदमाश तौफीक उर्फ बब्बू को शनिवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में पुलिस की गोली लग गई। बाद में पुलिस ने दावा किया कि मुठभेड़ के दौरान तौफीक को गोली लगी है। उधर, रविवार की रात उपचार के दौरान लखनऊ में उसकी मौत हो गई। पुलिस की गोली से मौत होने की जानकारी पर हड़कंप मच गया। गांव में तनाव को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
सोमवार की शाम छह बजे पुलिस की कड़ी सुरक्षा में तौफीक का शव गांव लाया गया। शव गांव पहुंचते ही लोग आक्रोशित हो उठे और परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। परिजनों का कहना था कि स्वॉट टीम ने सुनियोजित तरीके से तौफीक की हत्या की और बाद में उसे मुठभेड़ दिखाने का प्रयास किया। परिजनों ने पुलिस-प्रशासन के सामने मांग रख दी कि जब तक दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं होता और मृतक की पत्नी को नौकरी व पचास लाख की आर्थिक सहायता नहीं मिलती तब तक तौफीक के शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
एएसपी, एसडीएम समेत अन्य अफसरों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन घरवाले किसी की बात सुनने के लिए तैयार नहीं थे। कोई रास्ता न निकलते देख पुलिस ने तौफीक की पत्नी की तहरीर जीडी पर दर्ज कर परिजनों को कापी उपलब्ध कराते हुए विवेचना के दौरान तथ्यों के आधार पर दोषियों पर कार्रवाई करने का भरोसा दिया। नौकरी व आर्थिक सहायता के लिए अफसरों को पत्रावली भेजने का आश्वासन दिया। इस पर करीब बीस घंटे बाद शव का अंतिम संस्कार करने के लिए घरवाले तैयार हुए। देर शाम अंतिम संस्कार होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
पुलिस व ग्रामीणों में कई बार हुई नोकझोंक
बाबूतारा में घर के बाहर शव रखकर विरोध प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों की पुलिस अफसरों से कई बार नोकझोंक हुई। शव का अंतिम संस्कार करने के लिए सीओ सिटी अभय पांडेय से लेकर कई थाना प्रभारी परिजनों को बार-बार समझाने आ रहे थे। इस बीच ग्रामीण बीच में बोलने लगे तो पुलिस ने सिर्फ परिजनों से बोलने को कहा। इसको लेकर कई बार ग्रामीणों व पुलिस के बीच नोकझोंक हुई। पुलिस जैसे ही शव दफनाने के लिए परिजनों से बात करने जाती कि ग्रामीण नोकझोंक करने लगते। सकें। सीडब्ल्यूसी मेंबर प्रमोद तिवारी ने कश्मीर में उत्तर भारतीयों की हत्या के कारण मजदूरों के पलायान पर भी चिंता जताई है।

लालगंज के बाबूतारा में पुलिस मुठभेड़ में मृत बदमाश के जनाजे की नमाज में जुटे लोग। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

लालगंज के बाबूतारा में पुलिस मुठभेड़ में मृत बदमाश के घर तैनात पुलिस। संवाद- फोटो : PRATAPGARH