{"_id":"6458da2cf6a7aa33b000b243","slug":"ba-student-hanged-herself-family-members-beat-her-up-for-talking-to-a-young-man-on-the-phone-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ : बीए की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, फोन पर किसी युवक बात करने पर परिजनों ने की थी पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ : बीए की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, फोन पर किसी युवक बात करने पर परिजनों ने की थी पिटाई
Mon, 08 May 2023 04:47 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 08 May 2023 04:47 PM IST
सार
चर्चा है कि रविवार शाम मृतक छात्रा पड़ोस के गैर बिरादरी युवक से फोन पर बात कर रही थी। परिजनों ने देख लिया और गैर बिरादरी युवक को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई करते हुए उसका मोबाइल तोड़ डालें तथा परिजनों ने युवती की भी जमकर पिटाई कर दी जिससे वह क्षुब्ध होकर फांसी लगाकर जान दे दी। इस बात की चर्चा गांव में जोरों पर है।
विज्ञापन
आत्महत्या
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संदिग्ध परिस्थितियों में बीए की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी।घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कंधई थाना के सरवरपुर गांव निवासी गिरजा शंकर यादव की चार बेटियां हैं। सबसे छोटी बेटी छाया 18 बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है।
विज्ञापन
सोमवार सुबह आठ बजे घर के सामने बने टीन शेड के नीचे वह संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर सीएचसी पट्टी गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंचे दीवानगंज चौकी प्रभारी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चर्चा है कि रविवार शाम मृतक छात्रा पड़ोस के गैर बिरादरी युवक से फोन पर बात कर रही थी।
विज्ञापन
परिजनों ने देख लिया और गैर बिरादरी युवक को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई करते हुए उसका मोबाइल तोड़ डालें तथा परिजनों ने युवती की भी जमकर पिटाई कर दी जिससे वह क्षुब्ध होकर फांसी लगाकर जान दे दी। इस बात की चर्चा गांव में जोरों पर है। जबकि परिजनों ने बताया कि मां ने पढ़ाई व घर के काम काज को लेकर डांट दिया था।चौकी प्रभारी दीवानगंज महेश जायसवाल ने बताया कि लड़की के पिता मुंबई में है।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन