Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   BA-LLB and MA Hindi examinations will now be held from December 12 to 22.

Pratapgarh News: अब 12 से 22 दिसंबर तक होंगी बीए-एलएलबी और एमए हिंदी की परीक्षाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
BA-LLB and MA Hindi examinations will now be held from December 12 to 22.
प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय ने शैक्षिक सत्र 2026-27 की विषम सेमेस्टर परीक्षाओं के कार्यक्रम में बदलाव किया है। विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित बीए-एलएलबी प्रथम सेमेस्टर और एमए हिंदी साहित्य प्रथम सेमेस्टर के प्रश्नपत्रों की संशोधित तारीखें जारी कर दी गई हैं। अब यह परीक्षाएं 12 से 22 दिसंबर के बीच आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार बीए-एलएलबी प्रथम सेमेस्टर के सामान्य अंग्रेजी की परीक्षा अब 12 दिसंबर, राजनीतिक विज्ञान की 14 दिसंबर, दर्शनशास्त्र की 15 दिसंबर और समाजशास्त्र की परीक्षा 16 दिसंबर को होगी। वहीं लॉ ऑफ टॉर्ट, मोटर व्हीकल एक्सीडेंट एंड कंज्यूमर प्रोटेक्शन लॉ की परीक्षा 17 दिसंबर और लॉ ऑफ जनरल कॉन्ट्रैक्ट की परीक्षा 18 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन

इसी दिन कंप्यूटर और इंग्लिश-द्वितीय के प्रश्नपत्र भी होंगे। इसी तरह एमए हिंदी साहित्य प्रथम सेमेस्टर के भक्तिकाव्य व रीतिकाव्य की परीक्षा पांच दिसंबर के स्थान पर अब 20 दिसंबर को और अनुसंधान प्रविधि की परीक्षा सात दिसंबर के स्थान पर 22 दिसंबर को होगी। बीए-एलएलबी प्रथम सेमेस्टर की सभी संशोधित परीक्षाएं दोपहर 2.30 से शाम 4.30 बजे तक जबकि एमए हिंदी साहित्य की दोनों परीक्षाएं सुबह 8.30 से 10.30 बजे तक आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा में नया प्रवेश पत्र लेकर ही बैठें
-परीक्षा नियंत्रक प्रो. विनीता यादव ने संबंधित परीक्षार्थियों को निर्देश दिया है कि संशोधित समय-सारिणी के अनुसार नए प्रवेश पत्र प्राप्त कर ही परीक्षा में शामिल हों। विश्वविद्यालय ने संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों को भी संशोधित परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी विद्यार्थियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed