फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   BA first year exam, paper was written on second year

बीए प्रथम वर्ष की परीक्षा, पेपर पर लिखा था द्वितीय वर्ष

Wed, 21 Mar 2018 12:06 AM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
प्रतापगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 21 Mar 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
 इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय की लापरवाही लगातार परीक्षार्थियों को परेशान कर रही है। हर दिन की तरह मंगलवार को संपन्न हुई अंग्रेजी की परीक्षा ने भी परीक्षार्थियों को भ्रमित कर दिया। सुबह बीए प्रथम वर्ष के छात्रों की अंग्रेजी की परीक्षा थी। प्रश्नपत्र पर बीए प्रथम वर्ष के स्थान पर द्वितीय वर्ष प्रिंट होने के कारण परीक्षार्थी परेशान हो गए। वहीं परीक्षा कक्ष में मौजूद कक्ष निरीक्षकों ने इसकी शिकयत केंद्राध्यक्षों से की। मामले की शिकायत कुलसचिव से करने पर मामले को विश्वविद्यालय प्रशासन ने संज्ञान में लिया। तत्काल कालेज लागिन पर भूल सुधार के लिए नोटिस भेजा गया। जिसमें निर्देश दिया गया कि प्रश्नपत्र पर भूल से प्रिंट हुए द्वितीय वर्ष को प्रथम वर्ष पढ़ा जाए।
विज्ञापन


छात्राओं के लिए स्वकेंद्र की मांग, विवि ने भेजा सेंटर
अवध विश्वविद्यालय की परीक्षा 22 मार्च से शुरू होने जा रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कई कालेजों की छात्राओं का परीक्षा केंद्र कालेज से दूर बना दिया है। जिससे छात्राओं को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में परेशानी होगी। ऐसे में स्ववित्तपोषित डिग्री कालेज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष आनंद गोपाल सिंह ने शासनादेश का हवाला देते हुए डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति से छात्राओं के लिए स्वकेंद्र बनाए जाने की मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा भेजे गए पत्र में उन्होंने कहा कि जो महाविद्यालय परीक्षा केंद्र नहीं बनाए गए है, उन कालेजों की छात्राओं का परीक्षा केंद्र अति निकटतम कालेज को बनाया जाए। वहीं जिन कालेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, उन कालेजों की छात्राओं की स्वकेंद्र परीक्षा होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed