{"_id":"57a386814f1c1b393a2b8c7c","slug":"ba-and-ma-passout-ready-to-become-sweeper","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीए, एमए पास झाड़ू लगाने को तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीए, एमए पास झाड़ू लगाने को तैयार
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 04 Aug 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
बीए, एमए पास झाड़ू लगाने को तैयार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के बीए, एमए पास बेरोजगार झाड़ू लगाने के लिए भी तैयार हैं। जिले में संविदा पर निकली सफाईकर्मी की भर्ती के लिए बेरोजगारों की फौज दौड़ पड़ी है। 190 पदों के सापेक्ष जिले के 12030 बेरोजगार तीन दिन के भीतर आवेदन कर चुके हैं। आवेदन करने की तिथि 6 अगस्त है। बाकी के दो दिनों में आवेदन करने वालों की संख्या पंद्रह से सोलह हजार जा सकती है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है।
आज पढ़े-लिखे बेरोजगारी का जीवन बिता रहे हैं। उच्च शिक्षा हासिल करके लोग सड़कों पर घूम रहे हैं।
उनको सरकारी नौकरी नहीं मिल रही है। दिनोंदिन स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। हालत हो गई है कि बीए, एमए पास लोग भी चपरासी और सफाई कर्मचारी की नौकरी करने से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। जिले में संविदा पर 190 सफाई कर्मियों की जगह निकली है। इसको पाने के लिये बेरोजगारों की फौज टूट पड़ी है। एक अगस्त से इसके लिये आवेदन की प्रक्रिया चालू हो चुकी है। डाकघरों से इन तीन दिनों में पंद्रह हजार से ऊपर आवेदन अब तक प्राप्त हो चुके हैं। इसमें से 12030 बेरोजगारों ने अकेले प्रतापगढ़ के लिये आवेदन कर रखा है। बाकी लोगों ने गैर जनपदों के लिये आवेदन कर रखा है। जिले के बेरोजगारों की स्थिति का पता इसी से लगाया जा सकता है कि वे संविदा की नौकरी भी करने के लिये भी तैयार हो गये हैं।
इंजीनियरिंग और बीएड वालों ने भी किया आवेदन
इंजीनियरिंग और बीएड की योग्यता रखने वाले भी सफाईकर्मी बनने की लाइन में दिखे। गुरुवार को प्रधान डाकघर में लगी लाइन में टिकट के लिये धक्के खा रहे बेरोजगारों के बीच मिले अनिल सिंह जेठवारा ने बताया कि उन्होंने बीटेक किया है। मगर कहीं भी सरकारी नौकरी का जुगाड़ नहीं बना। बीएड की योग्यता रखने वाले देवकली के यशवर्धन राय भी रजिस्ट्री की लाइन में लगे मिले।
विज्ञापन
प्रधान डाकघर में चार काउंटर खुले
फार्म जमा करने वालों को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए प्रधान डाकघर में चार काउंटर खोल दिए गए हैं। जबकि टिकट खरीदने के लिये केवल दो ही काउंटर खोले गए। जिससे लोगों को परेशानी हुई। अलग काउंटर न होने से महिलाओं को भीड़ में धक्के खाने पड़े।
टिकट ब्लैक करने से गुस्साए अभ्यर्थियों का हंगामा
सफाईकर्मी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले बेरोजगारों की भीड़ ने गुरुवार को प्रधान डाकघर में जमकर हंगामा किया। उनका आरोप था कि टिकट की कमी बताकर कर्मचारी उसे ब्लैक कर रहे हैं। दस रुपये का टिकट पंद्रह रुपये में बेचा जा रहा है। इसका विरोध कर रहे बेरोजगारों को मौके पर पहुंची पुलिस ने डंडा पटक कर शांत कराया।