{"_id":"e15fb6f2b66ca9abea640f0a6fb80aa4","slug":"azam-kha-news-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर विकास मंत्री ने पूछा, इतना पैसा दिया कहां गया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर विकास मंत्री ने पूछा, इतना पैसा दिया कहां गया
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 03 Jan 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में विकास के लिए इतना पैसा दिया, आखिर वह गया कहां? शनिवार को अचानक पहुंचे नगर विकास मंत्री आजम खां ने अधिशासी अभियंता नगर पालिका से यह सवाल किया तो वह ठंडी में भी पसीने से तरबतर हो गए। शहर की दुर्दशा से नाराज मंत्री ने चार सदस्यीय टीम से नगर में हुए विकास कार्यों के जांच का निर्देश देते हुए एक हफ्ते में रिपोर्ट मांगी। डूडा व जलनिगम के अधिकारियों को भी फटकार लगाई। लोगों की मांग पर एक सड़क व कई मुहल्लों में नालियों का निर्माण अविलंब कराने का निर्देश दिया। जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ उन्होंने कार्रवाई की बात कही।
निजी कार्यक्रम में रिवरडेल पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष अब्दुल मन्नान खां के यहां आए नगर विकास मंत्री ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। पद्दावत एक्सप्रेस ट्रेन से स्टेशन पर उतर कर वह सीधे मन्नान के घर पहुंचे। रास्ते में सड़कों की दुर्दशा व बजबजाती नालियों को देख उनका पारा चढ़ गया। देखते ही देखते उन्होंने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी, नगरीय विकास अभिकरण व जलनिगम के अधिकारियों को तलब कर लिया। देर से पहुंचे इन अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। मंत्री के सवाल पर नगर पालिका के ईओ की बोलती बंद रही। नगर में विकास की बदतर स्थिति देख चार सदस्यीय टीम से जांच कराने का निर्देश दिया। कहाकि एक हफ्ते में रिपोर्ट आने के बाद वह कार्रवाई करेंगे।
नगर में सीवरलाइन के निर्माण में विलंब पर जलनिगम के अधिकारियों की भी उन्होंने क्लास ली। डूडा के अधिकारी के न पहुंचने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की बात कही। इस बीच आजादनगर, मिल्लतनगर, बेगमवार्ड, स्टेशन रोड सहित अन्य मोहल्लों के लोगों ने उनसे जर्जर नाली व सड़क के दुरुस्तीकरण की मांग की। उन्होंने निर्देश दिया कि किसी भी सूरत में स्टेशन रोड, बेगमवार्ड सहित अन्य मुहल्लों की नालियां व सड़कें अविलंब दुरुस्त की जाएं। जहीरुल हसन उर्फ अच्छन मामा ने अचलपुर की समस्याएं रखीं। इस मोहल्ले की समस्या को भी निस्तारित करने का निर्देश उन्होंने दिया। मंत्री से मिलने वालों में हाफिज शमसुद्दीन, डॉ. जैद, आरिफ एडवोकेट, नदीम, तवरेज, हबीब उल्ला, हकीम, सुरेश यादव आदि रहे।