{"_id":"5a6a25914f1c1b8e268b6634","slug":"awareness-rally-in-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालयों में निकाली गई जागरूकता रैली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालयों में निकाली गई जागरूकता रैली
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Fri, 26 Jan 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदाता दिवस पर विद्यालयों में शुद्ध और स्वस्थ मन से मतदान करने की शपथ दिलाई गई। इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर लोगों को भी जागरूक किया।
मतदाता दिवस पर कस्बा स्थित कृपालु महिला महाविद्यालय में एसडीएम आरपी वर्मा व तहसीलदार विनय कुमार राय ने मतदान के प्रति छात्राओं को सजग किया। इसके बाद उन्हें शुद्ध और स्वस्थ मतदान के लिए शपथ दिलाई। इसके बाद 18 वर्ष पूरी करने वाली छात्राओं को मतदाता बनने के लिए भी प्रेरित किया। इसके बाद विद्यालय की छात्राओं ने प्राचार्य कामना शुक्ला के निर्देशन में जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षकाएं मौजूद रहीं।
उधर, कुंडा क्षेत्र के राजकली नगर सुवंसा चौर ाहा स्थित नरसिंह नारायण शुक्ला महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत मतदाता जागरूकता रैली निकाली। इसके पूर्व विद्यालय में शपथ उन्हें शपथ दिलाई गई। विद्यालय की प्राचार्य डा. ममता देवी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली के दौरान कार्यक्रमाधिकारी धनंजय सिंह, डा. गिरजाशंकर पटेल, महेंद्र मिश्रा, मुकेश मिश्रा, किरन द्विवेदी, संजय सिंह, नागेंद्र त्रिपाठी, पंकज शुक्ला, अवध नारायण शुक्ल आदि लोग मौजूद रहे। इसी तरह से शेखपुर स्थित एमएएसपीजी कालेज में छात्र-छात्राओं को मतदान दिवस पर शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही बच्चों ने प्रबंधक इमान अहमद इन्नू व प्राचार्य देवेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में रैली भी निकाली।
विज्ञापन
बाबागंज विकास खंड के फतूहाबाद स्थित मां बच्ची स्मारक महाविद्यालय में डीएलएड के छात्र-छात्राओं को पूर्ण मतदान के लिए शपथ दिलाई गई। राघवेंद्र प्रताप सिंह ने छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई। लखपेड़ा बाजार स्थित सावित्री मेमोरियल हास्पिटल में डा. हरिशंकर तिवारी, राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष दिवाकर तिवारी ने शपथ दिलाते हुए मतदान के लिए लोगों को प्रेरित किया। उधर, कालाकांकर महाविद्यालय में भी मतदाता दिवस पर छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई गई। इसमें प्राचार्य डा.सूर्यभान ने छात्रों को मतदान की महत्ता के बारे में बताया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया।