फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   specialy abled children shows their talent

दिव्यांग बच्चों ने लूटी वाहवाही

Sun, 03 Dec 2017 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sun, 03 Dec 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
डीएम शंभु कुमार ने कहा है कि दिव्यांग बच्चे अंग से कमजोर होते हैं, मन से नहीं, उनको सिर्फ प्रोत्साहन देने की जरूरत होती है। रविवार को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर पुलिस लाइन स्थित प्राइमरी स्कूल में दिव्यांग बच्चों के शिविर में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों ने नृत्य और गीत प्रस्तुत कर जमकर वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

प्रिंस पटेल, शिखा, अंजली, खुशी, रमेश, रोहित, आलोक, विज्ञान आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी। मूकबधिर रमेश ने रघुपति राघव राजा राम....। पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी को आश्चर्य चकित कर दिया। डीएम शंभु कुमार ने बच्चों की सराहना करते हुए कहा कि जिला प्रशासन और व्यक्तिगत जो भी सुविधाएं होंगी, वह बच्चों को प्रदान की जाएंगी। सीडीओ राजकमल यादव ने दिव्यांग बच्चों की मद्द के लिए सदैव तत्पर रहने की बात कही। एसपी शगुन गौतम ने बच्चों को चिप्स, टॉफी वितरित कराया। इस मौके पर बच्चों को ठंड से निपटने के लिए स्वेटर, टोपी, ट्रैक सूट आदि भी दिए गए। बीएसए बीएन सिंह ने अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन विवेक उपाध्याय ने किया। इस मौके पर दिव्यांग बंधु के सदस्य रोशनलाल उमरवैश्य, नगर शिक्षा अधिकारी सत्यप्रकाश जायसवाल, राम कुमार सिंह, सुशील सिंह, राम सजीवन मौर्य, शालिनी मिश्रा, राम सूरत यादव, रामा शुक्ला, सुप्रिया सिंह, मधु पांडेय, दीपशिखा सिंह आदि मौजूद रहीं। वहीं दिव्यांग बच्चों के बौद्विक विकास हेतु दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग एंव प्रयास संगम आनंदवन शुकुलपुर शक्तिनगर के संयुक्त प्रयास के द्वारा एक आनोखी पहल करते हुए रविवार को नगर स्थित प्रयास राजकीय अक्षम विद्यालय के बच्चों को भ्रमण हेतु इलाहाबाद के लिए प्रतापगढ से रवाना किया गया । इस दौरान जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी राम प्रकाश सिह ने भ्रमण दल को हरी झण्डी दिखा कर रवाना करते हुए कहा कि बच्चे देश और समाज की पहचान होते हैं। इनकी मजबूती से ही राष्ट्र की मजबूती जुड़ी हुई है।  सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का शतप्रतिशत नियमानुसार पालन कराया जा रहा है, जिससे  बच्चों की हालत में सुधार होगा।  कुपोषण से मुक्ति के उपायों जैसे तमाम प्रयास किये जा रहे ।जिसके तहत बच्चों के बौद्विक विकास हेतु उन्हे भ्रमण का कार्यक्त्रस्म आयोजित किया गया जो जनपद के दिव्यांग बच्चोके लिए भ्रमण यात्रा का पहला कार्यक्त्रस्म रहा है । इस मौके पर लोकल लेबिल कमेटी के सदस्य राघवेन्द्र नाथ शुक्ल ने कहॉ कि दिव्यागता अभिशाप नहीं है बल्कि दिव्यागों को समुचित सुविधा एवं प्रोत्साहन मिले तो वे भी सामान्य लोगों की तरह हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं। जिसके लिए विभाग द्वारा समय समय पर निरन्तर कार्योक्त्रस्मो व अन्य माध्यमों सेदिव्यांगजनो को जागरूक करने का प्रयास किया जाता है।इस मौके पर प्रधानाचार्य राजकीय प्रयास अक्षम  विद्यालय  बृजेश चैधरी, राघवेंद्र शुक्ला एवं  अनिरुद्ध नारायण तिवारी, श्री नारायण यादव समेत अन्य विभागीय लोग मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed