{"_id":"6aa8f50a243d8694dc11db7f16007835","slug":"attorney-general-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूबाए का शपथग्रहण आज, आएंगे महाधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूबाए का शपथग्रहण आज, आएंगे महाधिवक्ता
ब्यूरो/अमर उजाला, प्रतापगढ़
Updated Thu, 11 Dec 2014 11:39 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथग्रहण शुक्रवार को शुक्रवार को होगा। गुरुवार को जूबाए सभागार में एक बैठक में समारोह की तैयारी पर चर्चा की गई। संयुक्त मंत्री रवींद्र कुमार मिश्र ने बताया कि प्रशासनिक न्यायमूर्ति शबीदुल हसनैन, महाधिवक्ता विजय बहादुर सिंह, जनरल रजिस्ट्रार बार कौंसिल आफ इंडिया के सदस्य दिनेश पाठक समारोह के अतिथि हाेंगे। समारोह की तैयारी पूरी कर ली गई है।
अध्यक्ष अशोक पांडेय ने बताया कि सभी अधिकारियों को शपथग्रहण समारोह में आमंत्रित किया गया है। महामंत्री राजेंद्र कुमार पाठक ने अधिवक्ताओं से सहयोग की अपील की। बैठक में लाल बहादुर यादव के साथ ही नवनिर्वाचित कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।