फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Attempted to crush Daraoga

दरोगा को कुचलने का प्रयास, तमंचे के साथ धराया

Fri, 19 Jul 2019 12:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Attempted to crush Daraoga
दरोगा को कुचलने का प्रयास, तमंचे के साथ धराया
विज्ञापन

भंगवाचुंगी के पास पुलिस ने सफारी समेत आरोपी को दबोचा
लूट व चोरी में पकड़े गए 6 बदमाशों को पुलिस ने भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। शहर के बलीपुर में वाहनों की चेकिंग कर रहे दरोगा व सिपाहियों को सफारी सवार ने कुचलने का प्रयास किया। जिसे भंगवा चुंगी के करीब पुलिस ने दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। लूट व चोरी में पकड़े गए 6 बदमाशों को पुलिस ने जेल भेज दिया। पकड़े गए लोगों को छुड़ाने के लिए कोतवाली में प्रभावशाली लोगों का जमघट लगा रहा।
शहर के बलीपुर में बुधवार की रात दरोगा शनी कुमार सिपाहियों के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। संदिग्ध सफारी को पुलिस ने रोका लेकिन चालक पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश करते हुए आगे की ओर भागा। पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। सूचना मिलने पर भंगवा चुंगी चौकी प्रभारी ने सफारी सवार सत्यदेव मौर्य निवासी जोगापुर को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से तमंचा बरामद हुआ। इस मामले में दरोगा शनी कुमार की तहरीर पर पुलिस ने जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसका चालान भेज दिया। दूसरी ओर शिवम गैस एजेंसी के लीगल एडवाइजर जय प्रकाश दुबे लल्ले से 6 लाख रुपये लूटने वाले तीन बदमाशों को बुधवार की रात भंगवा रेलवे क्रासिंग के करीब पुलिस ने मुठभेड़ में दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों के पास से 50 हजार रुपये, एक तमंचा, दो बम व एक बाइक बरामद हुई। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश गुलफाम अहमद पुत्र रियाज अहमद निवासी गड़वारीपुर, नौशाद पुत्र मोहम्मद सफी निवासी सहोदरपुर और गुलजार पुत्र बब्बू उर्फ दिलशाद निवासी टक्करगंज को जेल भेज दिया। पुलिस घटना में शामिल शानू निवासी अष्टभुजानगर, आरिफ निवासी मीराभवन और गुलफाम पुत्र मुराद स्टेशन रोड फरार चल रहे हैं। जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। गुलफाम ने नौशाद के घर पर बैठकर लूटे गए रुपये का बंटवारा किया था। नौशाद को 15 हजार रुपये दिया था, जबकि अन्य लोगों को 50-50 हजार रुपये मिले थे। बाकी रुपये गुलफाम लेकर चला गया था। दूसरी ओर कोतवाली पुलिस ने चोरी विकास भवन के पास से चोरी करने वाले उदय प्रताप उर्फ चंचल बनवासी पुत्र बुधई निवासी फुलवारी टेऊंगा, देवी प्रसाद पुत्र रामस्नेही निवासी सरायखांडेराय और बच्चन सरोज पुत्र लहुरी सरोज निवासी फुलवरिया के पास से एक बाइक, बिजली का तार, गांजा बरामद कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पत्नी ने लगाई सीएम से गुहार
दरोगा व सिपाही को कुचलने की कोशिश में पुलिस के हत्थे चढ़े सत्यदेव मौर्य की पत्नी तनू मौर्य ने सीएम को शिकायती पत्र भेजकर पति के खिलाफ दर्ज मुकदमे की जांच कराने की मांग की है। उसका आरोप है कि कोतवाली पुलिस ने उसके पति के ऊपर जबरन मुकदमा दर्ज किया। जबकि वह पूर्व के मामलों में हाईकोर्ट से अरेस्ट स्टे ला रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed