{"_id":"648f258ee4fa1fc293068df4","slug":"attempt-to-strangle-a-young-man-with-a-sharp-weapon-serious-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1001-522-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: धारदार हथियार से युवक का गला रेत हत्या का प्रयास, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: धारदार हथियार से युवक का गला रेत हत्या का प्रयास, गंभीर
Sun, 18 Jun 2023 09:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sun, 18 Jun 2023 09:11 PM IST
विज्ञापन
उदयपुर। घर के भीतर मौजूद युवक को जबरन छत पर ले जाकर धारदार हथियार से हत्या का प्रयास किया गया। आरोपियों के खिलाफ पुलिस को नामजद तहरीर दी गई है।
उदयपुर के कुम्भीडीहा निवासी अमृतलाल वैश्य रविवार की सुबह अपने घर के अन्दर लेटा था l इसी बीच कई पड़ोसी घर के अन्दर घुसे और उसे पकड़कर जबरन छत पर ले गए। तीन आरोपियों ने चापड़ व चाकू से गले पर वार कर जान से मारने का प्रयास किया। चिल्लाहट की आवाज सुनकर गांव के लोग इकट्ठे हो गए, इससे हमलावर उसे छोड़कर छत से कूदकर भाग निकले। लहूलुहान पड़े अमृतलाल को परिवार के लोग आनन फानन में सीएचसी सांगीपुर ले गए, जहां से गंभीर हालत देख उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित की ओर से आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। एसओ निकेत भारद्वाज ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन की जा रही है। संवाद
किशोरी से छेड़छाड़ व मारपीट में दो पर केस
लालगंज। कोतवाली के बीजूमऊ गांव की एक किशोरी ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि आठ जून को घर में घुसकर गांव के अर्जुन सरोज व अक्षय ने बदनीयती से उसको जमीन पर पटक दिया और कपड़े भी फाड़ डाले। शोर शराबा सुनकर उसकी बहन पहुंची तो आरोपी मारपीट करने लगे। एएसपी रोहित मिश्रा की फटकार पर रविवार को पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संवाद