फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Attempt to snatch chain from SDM who came out on morning walk, miscreants escaped while waving pistol at protest

बेखौफ : मार्निंग वॉक पर निकले एसडीएम से चेन छीनने का प्रयास, विरोध पर पिस्टल लहराते हुए भाग निकले बदमाश

Sun, 03 Oct 2021 04:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 03 Oct 2021 04:45 PM IST
सार

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने बदमाशों के भागने की दिशा में काफी दूर तक खोजबीन की लेकिन उनका पता नहीं चला। देर शाम एसडीएम की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस इलाके के सीसीटीवी से फुटेज निकाल रही है।

विज्ञापन
Attempt to snatch chain from SDM who came out on morning walk, miscreants escaped while waving pistol at protest
crime news - फोटो : demo pic

विस्तार

प्रतापगढ़ में सिविल लाइंस पुलिस चौकी के करीब बेखौफ बदमाशों ने सुबह टहलने निकले अतिरिक्त एसडीएम से पिस्टल सटाकर चेन छीनने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर बदमाश पिस्टल लहराते हुए भाग निकले। एसडीएम की शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है। इस मामले में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


अतिरिक्त एसडीएम जेआर चौधरी और एसडीएम राम जनम यादव शुक्रवार सुबह मार्निंग वॉक पर निकले थे। इसी बीच बाइक से पहुंचे दो बदमाशों ने जेआर चौधरी के गले की चेन छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर उन्होंने तमंचा निकाल लिया। यह देख साथ चल रहे एसडीएम रामजनम ने इसका विरोध किया और शोर मचाना शुरू कर दिया। जिस पर वहां आसपास के लोग पहुंच गए।
विज्ञापन


लोगों को आते देख बदमाश पिस्टल लहराते हुए भाग निकले। सूचना मिलने के बाद पुलिस पुहंची और छानबीन के बाद बदमाशों के भागने की दिशा में खोजबीन की। बदमाशों का सुराग नहीं लग सका है। देर शाम चौधरी की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed