{"_id":"615990e98ebc3e623c587241","slug":"attempt-to-snatch-chain-from-sdm-who-came-out-on-morning-walk-miscreants-escaped-while-waving-pistol-at-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेखौफ : मार्निंग वॉक पर निकले एसडीएम से चेन छीनने का प्रयास, विरोध पर पिस्टल लहराते हुए भाग निकले बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेखौफ : मार्निंग वॉक पर निकले एसडीएम से चेन छीनने का प्रयास, विरोध पर पिस्टल लहराते हुए भाग निकले बदमाश
Sun, 03 Oct 2021 04:45 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 03 Oct 2021 04:45 PM IST
सार
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने बदमाशों के भागने की दिशा में काफी दूर तक खोजबीन की लेकिन उनका पता नहीं चला। देर शाम एसडीएम की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस इलाके के सीसीटीवी से फुटेज निकाल रही है।
विज्ञापन
crime news
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रतापगढ़ में सिविल लाइंस पुलिस चौकी के करीब बेखौफ बदमाशों ने सुबह टहलने निकले अतिरिक्त एसडीएम से पिस्टल सटाकर चेन छीनने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर बदमाश पिस्टल लहराते हुए भाग निकले। एसडीएम की शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है। इस मामले में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
अतिरिक्त एसडीएम जेआर चौधरी और एसडीएम राम जनम यादव शुक्रवार सुबह मार्निंग वॉक पर निकले थे। इसी बीच बाइक से पहुंचे दो बदमाशों ने जेआर चौधरी के गले की चेन छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर उन्होंने तमंचा निकाल लिया। यह देख साथ चल रहे एसडीएम रामजनम ने इसका विरोध किया और शोर मचाना शुरू कर दिया। जिस पर वहां आसपास के लोग पहुंच गए।
लोगों को आते देख बदमाश पिस्टल लहराते हुए भाग निकले। सूचना मिलने के बाद पुलिस पुहंची और छानबीन के बाद बदमाशों के भागने की दिशा में खोजबीन की। बदमाशों का सुराग नहीं लग सका है। देर शाम चौधरी की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।