फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Attempt to rape a female passenger in Archana Express

Pratapgarh News: अर्चना एक्सप्रेस में महिला यात्री से दुष्कर्म का प्रयास

Fri, 21 Jul 2023 09:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 21 Jul 2023 09:39 PM IST
विज्ञापन
Attempt to rape a female passenger in Archana Express
शोर मचाने पर भागा आरोपी, भदोही-प्रतापगढ़ स्टेशन के बीच की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। जम्मू से पटना जा रही अर्चना एक्सप्रेस में एक युवक ने महिला यात्री के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। उसके शोर मचाने पर दूसरे यात्री दौड़े तो आरोपी भाग निकला। महिला ने रेलवे पुलिस को शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना भदोही प्रतापगढ़ के बीच की है।
बिहार प्रांत के पटना के इंद्रपुरी सिपरा जनक मार्केट की रहने वाली महिला यात्री बीती 18 जुलाई को जम्मू से पटना जा रही थी। वह एच वन कोच में सवार थी। उसका आरोप है कि ट्रेन के भदोही-और प्रतापगढ़ स्टेशन के बीच पहुंचने पर वह बाथरूम की ओर जा रही थी। इसी बीच पहले से वहां खड़ा युवक उसका मुंह दबाकर बाथरूम की ओर ले जाने लगा।
विज्ञापन

महिला के शोर मचाने पर दूसरे यात्री दौड़े तो आरोपी उसे छोड़कर भाग निकला। ट्रेन प्रतापगढ़ जंक्शन पर पहुंची तो पीड़िता ने इसकी शिकायत जीआरपी से की। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जीआरपी सीओ संजीव सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed