{"_id":"6526c639aaf04ba5a001e0e4","slug":"attempt-to-burn-woman-alive-for-dowry-saved-her-life-by-running-away-after-pouring-petrol-pratapgarh-news-c-262-1-sald1012-5738-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: दहेज के लिए महिला को जिंदा जलाने का प्रयास, पेट्रोल डालने पर भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: दहेज के लिए महिला को जिंदा जलाने का प्रयास, पेट्रोल डालने पर भागकर बचाई जान
Wed, 11 Oct 2023 09:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Wed, 11 Oct 2023 09:28 PM IST
विज्ञापन
हथिगवां के बछरौली निवासी शिवानी सिंह को ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किया। उसने किसी तरह भागकर जान बचाई। घर पहुंची तो ससुरालियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। भुक्तभोगी ने थाने में तहरीर देकर व्यथा सुनाई तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
ससुरालियों की प्रताड़ना का शिकार शिवानी ने पुलिस को बताया कि 17 अप्रैल 2022 को उसकी शादी किशन सिंह निवासी चमरूपुर पूरे शुक्लान लीलापुर के साथ हुई थी। परिजनों ने शादी में अपनी हैसियत के मुताबिक दहेज में 25 लाख रुपये नकद समेत अन्य सामान भी दिया था।
आरोप है कि शादी में मिले दहेज से ससुराली संतुष्ट नहीं थे। वे मायके से एक कार व पांच लाख रुपये लाने की मांग करने लगे। दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो ससुराली उसे प्रताड़ित करने लगे। 9 अक्तूबर 2023 को दहेज के लोभियों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। फिर उस पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किया। जब घर से भगा दिया तो वह मायके पहुंची। मायके वालों से उसने आपबीती बताई तो सन्न रह गए। इसके बाद वह मायके वालों के साथ थाने गई।
विज्ञापन
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति किशन सिंह, ससुर राम चंदर सिंह, देवर अतुल सिंह, सास अनीता सिंह पर गाली गलौज, मारपीट, महिला के साथ क्रूरता, जान से मारने का प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। संवाद