फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Attack on encroachment of officers

अतिक्रमण पर अफसरों का अटैक

Thu, 25 Dec 2014 01:10 AM IST
Updated Thu, 25 Dec 2014 01:10 AM IST
विज्ञापन
Attack on encroachment of officers
प्रतापगढ़। शहर की सड़कों पर होने वाले अतिक्रमण की समस्या को अमर उजाला ने आइने की तरह प्रशासन के सामने रखी। लगातार चली इस मुहिम को बुधवार को कामयाबी मिली। अतिक्रमण हटाने के लिए अफसर सड़क पर उतरे। भंगवा चुंगी से बाबागंज तक हाईवे के दोनों छोरों पर अतिक्रमण को हटाने के लिए जेसीबी गरजती रही।
विज्ञापन

शहर की सड़कों की सूरत बदलने के लिए अमर उजाला ने ‘बदहाल आवागमन’ शीर्षक के जरिए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला रखा है।

बुधवार को एसडीएम सदर जेपी मिश्रा, सीओ सिटी एमपी सलोनिया, शहर कोतवाल, नगर पालिका के ईओ और जेई ने पुलिस के साथ इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग के दोनों छोरों पर हुए अतिक्रमण को हटाना शुरू कर दिया। भंगवा चुंगी पर मनोज फार्मेसी के निकट लोहे की सीढ़ी तोड़ने के साथ अतिक्रमण हटाने की शुरूआत हुई। कुछ लोगों ने विरोध किया लेकिन अफसरों ने उन्हें घुड़क दिया। इसके बाद हाईवे के दोनों छोरों पर सजाई गई दुकानें लोग समेटने लगे। लोग गुमटियां और ठेले लेकर भाग निकले। काफिला निर्मल तिराहे पहुंचा, तो यहां से भी दुकानदार गुमटियां लेकर भाग निकले। पुराना माल गोदाम रोड के समीप टीम पहुंची तो अफरा-तफरी मच गई। यहां पंजाब नेशनल बैंक, महाराष्ट्र बैंक का जनरेटर सड़क पर रखा था। गुमटियों के साथ ही दुकानदारों का सामान अफसर हटवाने लगे तो लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि सिद्धार्थ होटल का अतिक्रमण नहीं हटवाया गया। उन लोगों का जेनरेटर व अतिक्रमण हटवाया जा रहा है।
विज्ञापन


यह सुनते ही एसडीएम सदर और सीओ सिटी जेसीबी मशीन लेकर वापस लौटे और होटल का अतिक्रमण हटवाने लगे। जेनरेटर हटवाने के दौरान मैनेजर से बहस हो गई। अफसरों ने मैनेजर की बात सुनने के बजाय कार्रवाई जारी रखी। कई दुकानों के सामने बिछी इंटरलाकिंग हटाने के साथ ही नाले पर किया गया पक्का निर्माण हटवाया गया। बाबागंज में भी नालों पर दुकानदारों के पक्के निर्माण को धराशाई कर जेसीबी बढ़ती रही। स्नेह होटल के साथ ही पेट्रोल पंप का भी अतिक्रमण अधिकारियों ने हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाहाबाद- फैजाबाद हाईवे पर भंगवा चुंगी से लेकर बाबागंज तक बुधवार को हटवाए गए अतिक्रमण में भेदभाव भी दिखा। भंगवा चुंगी के करीब स्थित एक पेट्रोल पंप का अतिक्रमण देखने के बाद भी अफसर आगे बढ़ गए। इसे देखकर शहरी नाराजगी जताने लगे। एसडीएम सदर ने कहा कि भीड़ के चलते आगे बढ़ गए थे। पेट्रोल पंप का भी अतिक्रमण हटवाया जाएगा।

हादीहाल के सामने अतिक्रमण हटाने की टीम पहुंची तो सड़क के किनारे तक सजी गुमटियां आनन- फानन में हटाई जाने लगीं। पान की एक दुकान को सीओ सिटी ने गंभीरता से देखा तो दंग रह गए। नाले पर पक्की दीवार तान दी गई थी। उन्होंने जेसीबी से उस दीवार के साथ पक्के निर्माण को भी तोड़वा दिया। जितने दुकानदारों ने नाले पर पक्का निर्माण किया था उसे हटाने के लिए जेसीबी गरजती रही।


 शहर की सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए सात दिनों तक अभियान चलेगा। हाईवे के साथ ही शहर की सड़कों से भी अतिक्रमण हटवाया जाएगा। एसडीएम ने बताया कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर जुर्माना लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed