फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Atiq-Ashraf killers kept in lonely barrack, brought to jail under tight security

प्रतापगढ़ : अतीक-अशरफ के हत्यारोपी तन्हाई बैरक में रखे गए, कड़ी सुरक्षा के बीच लाए गए जेल

Mon, 17 Apr 2023 10:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 17 Apr 2023 10:09 PM IST
सार

माफिया अतीक व उसके भाई अशरफ की प्रयागराज में गोली मारकर हत्या करने वाले तीनों आरोपियों को सोमवार दोपहर कड़ी सुरक्षा के बीच बेल्हा की जेल शिफ्ट किया गया। जानकारी मिलते ही कारागार के गेट पर एक कंपनी पीएसी लगा दी गई।

विज्ञापन
Atiq-Ashraf killers kept in lonely barrack, brought to jail under tight security
प्रतापगढ़ : जिला कारागार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माफिया अतीक व उसके भाई अशरफ की प्रयागराज में गोली मारकर हत्या करने वाले तीनों आरोपियों को सोमवार दोपहर कड़ी सुरक्षा के बीच बेल्हा की जेल शिफ्ट किया गया। जानकारी मिलते ही कारागार के गेट पर एक कंपनी पीएसी लगा दी गई। अतीक व अशरफ की हत्या करने वाले तीनों आरोपी लवलेश तिवारी, सनी व अरुण मौर्य को नैनी केंद्रीय कारागार में रखा गया था।

विज्ञापन


नैनी कारागार में हत्यारोपियों की जान को खतरा था। डीएम की अनुमति मिलने पर सोमवार दोपहर अचानक प्रयागराज कमिश्नरेट पुलिस तीनों आरोपियों को लेकर प्रतापगढ़ जेल पहुंची। काफिले में प्रिजन वैन के साथ ही एंबुलेंस व इनोवा कार भी शामिल थी। आरोपियों को आनन-फानन में जेल में करीब 2.10 बजे दाखिल किया गया। जेल के बाहर नैनी जेल की पुलिस ने सुरक्षा का इंतजाम देखा जबकि भीतर बैरकों के बाहर निगरानी के लिए डिप्टी जेलर व बंदीरक्षकों को सतर्क कर दिया गया।
विज्ञापन


जेल के अफसर हत्यारोपियों को जेल में शिफ्ट करने की प्रक्रिया पर सहमति जताई लेकिन सुरक्षा का हवाला देकर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है। सूत्रों के अनुसार जेल में भी बवाल की आशंका को देखते हुए तीनों आरोपियों को तनहाई बैरक में रखा गया है। उनकी निगरानी के लिए डिप्टी जेलर समेत दो सशस्त्र बंदीरक्षकों को लगाया गया है। जेलर राजेश पांडेय ने बताया कि आरोपियों की सुरक्षा का पर्याप्त इंतजाम किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Atiq-Ashraf killers kept in lonely barrack, brought to jail under tight security
Pratapgarh News : कड़ी सुरक्षा के बीच प्रतापगढ़ लाए गए अतीक-अशरफ के हत्यारोपी। - फोटो : अमर उजाला।

आरोपियों के जेल शिफ्ट करने की नहीं लगी भनक

अतीक-अशरफ की हत्या करने वाले तीनों आरोपियों को बेल्हा की जेल शिफ्ट करने में बेहद गोपनियता बरती गई। प्रयागराज पुलिस जब आरोपियों को लेकर कारागार पहुंची। तब अफसरों को मामले की जानकारी हो सकी। जेल गेट पर वाहनों के पहुंचते ही तीनों आरोपियों को पुलिस के घेरे में भीतर दाखिल किया गया। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों को भी दूर कर दिया गया। भारी भरकम पुलिस की मौजूदगी में तीनों आरोपियों को लिखापढ़ी के बाद जेल में दाखिल कर प्रयागराज पुलिस लौटी।

गुजरात पुलिस भी जेल के बाहर करती रही चक्रमण
जिला कारागार के बाहर गुजरात पुलिस भी सोमवार को चक्रमण करती रही। गुजरात की कार लेकर पहुंचे पुलिसकर्मी जेल में किसी से मिलने के लिए प्रयासरत थे। दोपहर बाद भी वे पहुंचे लेकिन भारी फोर्स की मौजूदगी के चलते उन्हें वापस होना पड़ा। जिसे लेकर तमाम चर्चाएं होती रहीं।

बवाल की आशंका से कारागार प्रशासन अलर्ट

जिला कारागार में हत्या, लूट के हत्यारोपी निरुद्ध हैं। जिसमे कई पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है। जेल में प्रयागराज के भी कुछ बंदियों को प्रशासनिक आधार पर रखा गया है। ऐसे में अतीक व अशरफ के हत्यारोपियों को बेल्हा की जेल लाए जाने पर कारागार में बवाल की आशंका को देखते हुए जेल प्रशासन सतर्कता बरत रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed