फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   ateeq afraid of Touqir's Encounter

तौकीर के एनकाउंटर से सहम गया था अतीक

Mon, 17 Jun 2019 12:07 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, कौशांबी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 17 Jun 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
ateeq afraid of Touqir's Encounter
crime amar ujala
 एक लाख के इनामी बदमाश तौकीर के पुलिस मुठभेढ़ में ढेर होने के बाद उसके साथी पचास हजार के इनामी अतीक का हौसला टूट गया। वह खौफ में था। जिसके बाद उसने मुंबई पुलिस से सेटिंग कर सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन


मुंबई से कोतवाली पुलिस उसे लेकर प्रतापगढ़ लौट आई है। पुलिस की पूछताछ में उसने कई घटनाओं के राज उगले हैं। जिसकी पुलिस गहराई से जांच कराई जा रही है।

जिले की कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बने एक लाख के इनामी बदमाश तौकीर अहमद निवासी आजाद नगर को एसटीएफ लखनऊ के एसएसपी अभिषेक सिंह की टीम ने चिलबिला कोट के करीब मुठभेड़ में मार गिराया था। तौकीर के साथी अतीक पुत्र रउफ पर पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा था।
विज्ञापन


पुलिस मुठभेड़ में तौकीर के मारे जाने की खबर के बाद अतीक के भीतर पुलिस का खौफ समा गया। वह अपनी जिंदगी बचाने व पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए भागता रहा। सूत्रों की मानें तो बिचौलियों ने उसके सरेंडर की पेशकश भी पुलिस व एसटीएफ के सामने की, लेकिन हर जगह से इनकार हो गया। जिसके बाद अतीक के करीबियों ने मुंबई के साकीनाका थाने की पुलिस से सेटिंग कर उसें सरेंडर करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतीक को हिरासत में लेने के बाद साकीनाका पुलिस ने प्रतापगढ़ पुलिस को जानकारी दी थी। उसे लेने के लिए कोतवाली पुलिस के उपनिरीक्षक मुंबई भेजे गए थे। जिसे लेकर पुलिसकर्मी शनिवार देर रात लौट आए। अतीक से पुलिस अफसर से लेकर कोतवाली पुलिस लगातार पूछताछ करती रही। पुलिस सूत्रों की मानें तो पूछताछ में पुलिस को कई राज मिले हैं।

जिनकी हकीकत का पता  लगाया जा रहा है। अतीक ने बताया कि तौकीर के एनकाउंटर के बाद उसके मन में पुलिस का खौफ समा गया था। वह सरेंडर करने के लिए परेशान था। व्यापारियों से रंगदारी मांगने के समय वह तौकीर के साथ ही था। मकसूद भी उन लोगों के साथ बराबर रहता था। मार्बल व्यापारी राजेश व अशोक शर्मा हत्याकांड में पहले वह शामिल होने की बात से इनकार करता रहा।


हालांकि बाद में उसने साथ में होने की बात स्वीकारी, लेकिन गोली तौकीर व दूसरे द्वारा मारने की बात बताई। उसने कि तौकीर ही राजेश सिंह की हत्या की सुपारी देने वाले को जानता था। हालांकि कुछ क्लू पुलिस को मिले हैं। जिसकी गहनता से छानबीन करने में पुलिस जुट गई है। मीराभवन स्थित बंधन बैंक में लूट की बात भी उसने स्वीकार की। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अवनीश मिश्र ने बताया कि घटनाओं को लेकर कुछ बातचीत हुई। उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed