फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   At the intersection of shopper assault , aerial firing

चौराहे पर दुकानदार से मारपीट, हवाई फायरिंग

Sun, 04 Oct 2015 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 04 Oct 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
कुंडा। गंवई विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने दुकानदार की पिटाई कर दी। दुकानदार के परिजन दौड़े तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। इससे वहां भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को थाने उठा ले गई।
विज्ञापन

महेशगंज थाना क्षेत्र के हीरागंज चौराहे पर स्थित चाय की दुकान पर शनिवार शाम करीब आठ बजे ऐंधा गांव का एक युवक पहुंचा और दुकानदार से विवाद करने लगा।

  विरोध किया तो उसकी हॉकी से पिटाई कर दी। उसे बचाने के लिए जब उसके भाई और पिता दौड़े तो उसने हवाई फायरिंग करनी शुरू कर दी। इससे बाजार में भगदड़ मच गई। काफी लोग जमीन पर लेट गए। मामला बढ़ता देख आरोपी वहां से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को उसके घर से हिरासत में ले लिया और उसकी कार भी थाने उठा लाई। घटना को लेकर बाजार में दहशत का माहौल है। इस बारे में एसओ निशीकांत राय ने बताया कि गोली चलने की घटना की पुष्टि नहीं हो रही है। यह गंवई राजनीति का मामला है। दोनों ने ही कार्रवाई से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन


आए दिन जल जाता है कम क्षमता का ट्रांसफार्मर
कुंडा। लवाना भवानीगंज बाजार में लगा ट्रांसफार्मर कम क्षमता का होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह आए दिन जल जाता है। ऐसे में लोगों को विद्युत आपूर्ति मिलने में बाधा आती है। काफी दिनों से यह स्थिति बनी है। ट्रांसफार्मर के साथ तार भी जर्जर हैं। ऐसे में आए दिन उनके गिरने से भी विद्युत सप्लाई बाधित होती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
लवाना भवानीगंज चौराहे पर लगे ट्रांसफार्मर से दो सौ उपभोक्ताओं को बिजली मिलती है। इसमें चार बड़े कारखाने, दो दर्जन टुल्लू और 180 घरेलू विद्युत कनेक्शन हैं। इसके चलते 100 केवीए का ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो जाता है। लोड बढने से यह आए दिन जल जाता है। इसके चलते निर्धारित रोस्टर की बिजली भी ग्रामीणों को नहीं मिल पाती। कभी ट्रांसफार्मर जल जाता है तो कभी जर्जर तार गिरकर बिजली को बाधित कर देते हैं। बाजार के लोग ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के लिए कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर से मिले तो उन्होंने इसे एक महीने में 250 केवीए का कराने का आश्वासन दिया। बावजूद इसके तीन महीने बीतने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं लग सका। कुछ व्यापारी बाबागंज विधायक विनोद सरोज से भी मिले, लेकिन उनकी तरफ से भी लोगों को निराशा ही हाथ लगी। इन दिनों भी यह ट्रांसफार्मर जला हुआ है। इसके चलते लोगों को बिजली नहीं मिल पा रही है।

लखनऊ में जुटेंगे सामयिक संग्रह अमीन
कुुंडा (ब्यरो)। मांगों को लेकर सामयिक संग्रह सेवकों का जमावड़ा प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा के नेतृत्व में लखनऊ हाईकोर्ट के पास ग्लोबल पार्क सात नम्बर गेट पर होगा। यह जानकारी जिला महामंत्री रमेश कुमार शुक्ल ने देते हुए कहा कि जनपद से ज्यादा से ज्यादा सेवक लखनऊ पहुंचें।

ई गांवों के अलग होने से बढ़ गए हैं बूथ
परियावां। पंचायत चुनाव के पहले हुए गांवों के परिसीमन ने परिदृश्य ही बदल दिया  है। कुछ लोगों की लाटरी लगी है तो कुछ की किस्मत ही फूट गई है। उधर गांव छोटे होने से कुछ नए लोगों को भी मौका मिला है।

विकास खंड कालाकांकर में पहले 53 ग्राम पंचायतें और 64 क्षेत्र पंचायत सदस्यों की सीट थी। अब यह बढ़कर 62 ग्राम पंचायत और 77 क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए सीट हो गई है। इन सीटों पर चुनाव करवाने के लिए 72 मतदान केंद्र व 153 बूथों का निर्माण हुआ है। नई बनने वाली ग्राम पंचायतों में छिन्दौरा, रानीमऊ, महामिदपुर, शेखपुर, करमगंज, शेखपुर, घनापुर, चंदापुर, रोकइयापुर, मद्दूपुर आदि शामिल हैं। इनके नए प्रधान भी इस बार होंगे। इन गांवों के अलग होने के कारण जहां गांव के कुछ लोग राजनीतिक रूप से मजबूत होंगे, वहीं कुछ ने राजनीतिक जमीन ही गवां दी है। इसके चलते कुछ लोगों का पूरा समीकरण ही बिगड़ गया है। अब देखना है कि गांव का नया परिसीमन गांव में कितना विकास ला पाता है। फिलहाल गांव के अलग होने से गांव के लोगों को अब प्रधान और कोटे की दुकान थोड़ी नजदीक हो गई है। इसके चलते गांव के आम लोग भी इस खुशी में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed