{"_id":"68bf1ba345ae736edd0004d7","slug":"assistant-research-officer-turns-out-to-be-munnabhai-sent-to-jail-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-147413-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: सहायक शोध अधिकारी निकला मुन्ना भाई, भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: सहायक शोध अधिकारी निकला मुन्ना भाई, भेजा गया जेल
विज्ञापन
मिर्जापुर के परीक्षा केंद्र पर भाई के स्थान पर प्रारंभिक अर्हता परीक्षा दे रहे प्रतापगढ़ के सहायक शोध अधिकारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। कार्रवाई की जानकारी होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। पकड़ा गया मुन्ना भाई सहायक शोध अधिकारी एक माह से अवकाश पर था।
लालगंज कोतवाली के अमावा गोसांई का पुरवा निवासी राजेश वर्मा लालगंज सीएचसी में सहायक शोध अधिकारी के पद पर तैनात हैं। वह करीब एक माह से लंबे अवकाश पर थे। रविवार को उसके भाई सर्वेश वर्मा का मिर्जापुर स्थित सुंदरमुंदर जायसवाल बालिका इंटर कॉलेज बाजीराव कटरा में पहली पाली में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) थी। कक्ष संख्या 10 में वह पहचान छिपाकर अपने भाई के स्थान पर परीक्षा दे रहा था।
परीक्षा के दौरान बायोमीट्रिक मिलान न होने पर लखनऊ स्थित नियंत्रण कक्ष से केंद्राध्यक्ष को सूचित किया गया। जानकारी होने पर सेक्टर मजिस्ट्रेट रमाशंकर सिंह ने जांच शुरू कर दी। पूछताछ में भाई के स्थान पर परीक्षा देने की बात स्वीकार की। केंद्राध्यक्ष दीपा मौर्या की तहरीर पर कटरा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पहली सितंबर से था अवकाश पर
पीईटी परीक्षा में पकड़े गए सहायक शोध अधिकारी ने एक सितंबर से माह भर के लिए अवकाश लिया था। लालगंज सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद गुप्ता ने बताया कि किसी परीक्षा की तैयारी के लिए अवकाश का आवेदन दिया था। विभाग से स्वीकृति मिलने पर वह छुट्टी पर चला गया था।