फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Assembly elections: Counting of votes will be done in three-tier security circle

विधानसभा चुनाव: त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में होगी मतगणना

Mon, 07 Mar 2022 11:42 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Assembly elections: Counting of votes will be done in three-tier security circle
Assembly elections: Counting of votes will be done in three-tier security circle
विधानसभा चुनाव की मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न कराने के बाद अब जिला पुलिस मतगणना कराने की तैयारी में जुट गई है। पुलिस ने त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे का प्लान तैयार किया है। इसमें पुलिस की पहली टुकड़ी महुली मंडी के बाहर, दूसरी टुकड़ी मंडी परिसर के भीतर और तीसरी टुकड़ी मतगणना टेबल के पास तैनात रहेगी। इसके अलावा चार कंपनी अर्द्धसैनिक बल भी तैनात रहेगा।
विज्ञापन

जिले की सात विधानसभा सीटों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना कराने को लेकर पुलिस की ओर से सुरक्षा का सख्त प्रबंध किया गया है। दस मार्च की सुबह पांच बजे से मतगणना समाप्ति तक पुलिस महुली मंडी परिसर को अपने कब्जे में ले लेगी। चिलबिला-पट्टी मार्ग पर पांच बैरियर प्वांइट बनाया गया है। महुली मंडी के गेट संख्या एक से मतगणना कार्मिक, पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ी का ही प्रवेश परिसर में होगा।
विज्ञापन

वहीं, गेट संख्या दो से सिर्फ प्रत्याशी अपने एक वाहन के साथ अंदर प्रवेश कर सकेंगे। बिना प्रवेश पास के किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। प्रत्याशियों के मतगणना एजेंटों की गाड़ियां, जो चिलबिला व पट्टी की ओर से आएंगी। उन्हें एक नंबर पर गेट के पहले बने पार्किंग स्थल पर ही रोक दिया जाएगा। चिलबिला से लेकर महुली नहर तक आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा। एलआईयू की टीम तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सादी वर्दी में अराजकतत्वों की निगरानी के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। मतगणना कराने के लिए दो अपर पुलिस अधीक्षक, चार सीओ, 60 दरोगा, चार कंपनी अर्द्घसैनिक बल, दो कंपनी पीएसी, पांच सौ पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। प्रवेश करने के दौरान तीन स्थानों पर एमएफडी से गुजरना होगा।
मतगणना परिसर के 500 मीटर की परिधि में बंद रहेगा बाजार
पुलिस के अनुसार 10 मार्च को महुली मंडी के आस-पास 500 मीटर की परिधि में बाजार बंद रहेगा। जिससे की किसी भी प्रकार का जमावड़ा न लग सके। कोविड नियमों का सख्ती के साथ पालन करना होगा। बिना मास्क के किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यहां तक कि ड्रोन कैमरे से भी नजर रखी जाएगी।
जीतने व हारने वालों को घर तक पहुंचाएंगे थानाध्यक्ष
विधानसभा चुनाव की मतगणना के बाद परिणाम आने के बाद जीते व हारे हुए प्रत्याशियों को उनके इलाके के थानेदार घरों तक सुरक्षित पहुंचाएंगे। समर्थकों की भीड़ मतगणना परिसर के आसपास ठहरने नहीं दी जाएगी। चिलबिला से लेकर मतगणना परिसर तक ड्रोन कैमरे से सभी की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।

मतगणना को लेकर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। त्रिस्तरीय सुरक्षा प्लान तैयार है। 10 मार्च को मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए पूरा प्लान तैयार कर लिया गया है। सतपाल अंतिल, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed