फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Ashram Method School will be rejuvenated with Rs 355.64 lakh

Pratapgarh News: राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय का 355.64 लाख रुपये से होगा कायाकल्प

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Ashram Method School will be rejuvenated with Rs 355.64 lakh
राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय का कायाकल्प करने की तैयारी में समाज कल्याण विभाग ने पहल शुरू कर दी है। निदेशालय को 355.64 लाख बजट का प्रस्ताव भेजा गया है। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी सिडको कार्यदायी संस्था को दी गई है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद समाज कल्याण विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है।
विज्ञापन

विद्यालय का छात्रावास कई सालों से जर्जर हो चुका है। बदहाल आवास में विद्यार्थी रहने को मजबूर हैं। दीवारें भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हैं। 14 दिसंबर 2008 में विद्यालय की स्थापना की गई थी। स्थापना के बाद से ही बदहाल राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय के मरम्मत की ओर ध्यान नहीं दिया गया। चहारदीवारी भी पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। विद्यालय में समस्याओं की पड़ताल करते हुए खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। खबर का संज्ञान लेने के बाद समाज कल्याण विभाग ने मरम्मतीकरण के लिए प्रस्ताव निदेशालय को भेजा है। निर्माण कार्य के लिए 355.64 लाख बजट की मांग निदेशालय से की गई। कार्यदायी संस्था सिडको को निर्माण कार्य की जिम्मेदारी दी गई है। छात्रावास भवन और चहारदीवारी के मरम्मतीकरण का कार्य प्रमुखता से किया जाना है। मरम्मतीकरण के साथ ही भवन की रंगाई पोताई का कार्य भी किया जाएगा। इसके अलावा विद्यालय की अन्य समस्याओं का भी निराकरण किया जाएगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र मौर्य ने बताया कि विद्यालय के छात्रावास भवन और चहारदीवारी के मरम्मतीकरण व सौंदर्यीकरण के लिए प्रस्ताव निदेशालय भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed