फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Asha Bahu's lockout in protest against office transfer

आफिस ट्रांसफर होने से के विरोध में आशा बहुओं की तालाबंदी

Sun, 24 Nov 2019 11:40 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
Asha Bahu's lockout in protest against office transfer
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाबागंज में सीएचसी महेशगंज को बनाने के विरोध में प्रदर्शन करती आशा बह - फोटो : PRATAPGARH
बाबागंज पीएचसी से महेशगंज सीएचसी में स्वास्थ्य ऑफिस ट्रांसफर किए जाने से नाराज आशा बहुओं ने तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। आशाओं का कहना था कि बाबागंज पीएचसी ब्लाक के मध्य में है। जिससे यहां मरीजों और गर्भवती महिलाओं को आने में परेशानी होगी। यही नहीं उन्हें भी कई किमी दूर चलकर जाना होगा।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाबागंज में वर्षों से स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पीएससी में ही इलाज के साथ-साथ प्रशासनिक कार्य और वित्तीय कार्य भी होते रहे हैं। आशा, एएनम समेत सभी स्वास्थ्य कर्मियों की ट्रेनिंग भी यहीं होती थी। सप्ताह भर पूर्व राज्यपाल के दौरे को लेकर जिलाधिकारी मार्केण्डेय शाही ने औचक निरीक्षण किया था। बाबागंज के पीएचसी होने और महेशगंज के सीएचसी होने के चलते उन्होंने सीएमओ डा. अरविंद श्रीवास्तव को बाबागंज से प्रशासनिक और वित्तीय ऑफिस सीएससी महेशगंज में हस्तांतरित करने का आदेश दे दिया।
विज्ञापन

इसकी जानकारी रविवार को ब्लाक की आशा बहुओं को हुई तो रोष फैल गया। सैकड़ों की संख्या में आशा बहुएं ब्लाक स्थित स्वास्थ्य विभाग के ऑफिस पहुंचीं और तालाबंदी की। उनका कहना था कि बाबागंज पीएचसी के पास ही ब्लाक भी है। इसके चलते ऑफिस ट्रांसफर नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहाकि बाबागंज में भी जमीन दानदाता देने के लिए तैयार हैं तो स्वास्थ्य विभाग बाबागंज में ही सीएचसी क्यों नहीं बनवा रहा है। ऑफिस महेशगंजं ले जाने से क्षेत्र के मरीजों, गर्भवती महिलाओं आदि लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग यदि प्रशासनिक और वित्तीय कार्य का आफिस सीएससी महेशगंज में ट्रांसफर करता है तो सभी आशा बहू आगामी 10 दिवसीय फाइलेरिया अभियान में दवा वितरण का कार्य नहीं करेंगी। इस दौरान शीला देवी, किरण, उषा, शशिप्रभा, अर्चना, विनीता, रेखा, कुसुम देवी, रीता देवी, विमला देवी आदि आशा बहुएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed